वेटनरी डॉक्टर गैंगरेप मामले के चारो आरोपी को एनकउंटर में ढेर कर दिया गया | घटना उस वक्त की हैं जब पुलिस आरोपियों को रात के ३ बजे घटना को रिक्रिएट करने के लिए उस जगह पर ले जा रही थी जिस जगह पर वेटनरी डॉक्टर के साथ बलात्कार को अंजाम दिया गया था | तभी आरोपी पुलिस से हथियार छीन कर भागने की कोशिश कर रहे थे , जवाबी कार्यवाई में पुलिस को गोली चलानी पड़ी जिसमें चारो आरोपियों की घटना पर ही मौत हो गयी |
पुलिस के अनुसार यहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया इसके बाद पुलिस ने इन चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया यह एनकाउंटर नेशनल हाइवे 44 के पास हुआ|
हम आपको बता दे की बीते 27-28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी पुलिस को 28 नवंबर को महिला डॉक्टर का शव जली हालत में मिला था इसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था |
इस घटना का आक्रोश लोगो में इतना था की लोग सड़क पर आ चुके थे सरकार से लेकर पुलिस इन सब की आलोचना कर रहे थे | घटना के बाद सभी आरोपियों को हिरासत मैं लेते ही लोगो के बीच तुरंत सजा की मांग की जा रही थी
एनकाउंटर मामले क बाद एनकाउंटर प्रक्रिया पर भी जांच की जायेगी | हला कि जनता के साथ साथ मुख्य धरा के लगभग सभी मीडिया का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा हैं |