Thursday, March 23, 2023
Home Crime UP में धारा 144 लागू ,नागरिकता संशोधन के खिलाफ भारत बंद।

UP में धारा 144 लागू ,नागरिकता संशोधन के खिलाफ भारत बंद।

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का ऐलान किया है, राजधानी दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक कई प्रदर्शन भी जारी हैं। बीते कई दिनों से इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए इस एक्ट के विरोध में आज किस तरह हल्ला बोल होगा।

दोपहर 12 बजे से लेफ्ट पार्टियों का मार्च दिल्ली के मंडी हाउस से शुरू होगा जोकि शहीद पार्क तक जारी रहेगा। इसके अलावा दूसरा प्रोटेस्ट 11 बजे से लालकिले से शुरू होकर शहीद पार्क तक चलेगा। स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन आज लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

1. उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनज़र धारा 144 लागू कर दी गई है। बिना इजाजत कोई भी रैली, धरना, प्रदर्शन, रोड शो नहीं किया जाएगा।

2. उत्तर प्रदेश की तरह ही हैदराबाद पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है और कहा है कि किसी भी प्रदर्शन, रैली, रोड शो को इजाजत नहीं दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

3. कर्नाटक के बेंगलुरु में आज कई संगठनों ने CAA के खिलाफ मार्च निकालने की बात कही है, इसके मद्देनजर धारा 144 लगाई गई है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा का जायजा लिया।

4. बिहार के पटना, दरभंगा में भारत बंद के दौरान लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से CAA के खिलाफ नारेबाजी की गई।

5. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आज CAA के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन है, इस प्रदर्शन में स्वरा भास्कर, कुणाल कामरा, फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments