बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा को फायदा हो सकता है।
नेहवाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो बीजेपी में शामिल होकर राजनीतिक तौर पर देश के लिए सेवा कर सकेंगी। इस मौके पर उनकी बहन चंद्रांशु भी पार्टी में शामिल हुई ,उन्होंने कहा कि उन्होंने भी कठिन परिश्रम कर देश के लिए कई पदक जीते और पीएम मोदी भी देश के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं।
बैडमिंटन जगत में भारत को कई बड़ी जीत दिलाने वाली साइना नेहवाल आज से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर रही हैं. 29 साल की साइना नेहवाल आज अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं.
दुनिया की पूर्व नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनकी बहन चंद्राशु को बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज गर्व की बात है कि साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो गईं हैं |