Thursday, March 23, 2023
Home Daily Diary News कई गांवों में अभ्युदय ने चलाया राहत अभियान, गरीब ग्रामीणों तक पहुंचा...

कई गांवों में अभ्युदय ने चलाया राहत अभियान, गरीब ग्रामीणों तक पहुंचा लाभ

दो महीना से जारी है अभ्युदय का अभियान: विभय कुमार झा 
मधुबनी। हर सामाजिक संस्था का यह दायित्व होना चाहिए कि विपत्ति के समय समाज में लोगों की सहायता करें। इसी सोच के साथ स्वंयेसवी संस्था अभ्युदय बीते दो महीना से मिथिला में राहत अभियान चला रही है। जरूरतमंद ग्रामीणों तक राशन व अन्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। अभ्युदय के अध्यक्ष विभय कुमार झा ने आज स्वयं जिले के कई गांवों का दौरा किया और राहत अभियान चलाया। जिले के अरेड, धकजरी, बिशुनपुर, बेनीपट्टी, बेहटा, बेहटा पूरब हरिजन टोल, महादलित टोल में गरीबों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया।

Vibhay Kumar Jha

युवा भाजपा नेता और अभ्युदय के अध्यक्ष विभय कुमार झा ने कहा कि हमारी संस्था अपने स्थापना काल 1996 से ही समाज के लिए काम कर रही है। हाल के वर्षों में मैंने जब से अभ्युदय के अध्यक्ष का दायित्व संभाला है, मिथिला के कई गांवों का दौरा कर रहा हूं। अभी कोरोना काल है। हर कोई परेशान है। इसलिए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में कोई भी भूखा नहीं रहे, इसकी व्यवस्था सबसे पहले किया जाए। विभय झा ने बताया कि बीते महीने हमने रहिका कोरोना वारियर्स के युवा साथियों के साथ मिलकर रहिका और बेनीपट्टी के कई गांवों मंे राशन आदि वितरण किया था। हमारी संस्था के समर्पित कार्यकर्ता गांव गांव में जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।
विभय कुमार झा ने कहा कि हाल के दिनों मंे जिस प्रकार से अत्यधिक बारिश और ओलावृष्टि हुई है, उससे लोगों को काफी दिक्कत हुई है। एक तो कोरोना और उपर से प्राकृतिक प्रकोप, गरीब लोगों के सामने कई प्रकार की समस्याएं आ गई है। आज कई ग्रामीणों ने मुझे अपनी समस्याओं से अवगत कराया हैं। जिन समस्याओं का समाधान हमारी संस्था के माध्यम से होगा, हम करेंगे। शेष के लिए हम मधुबनी प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। लोग हमारे हैं, तो उनकी समस्याएं भी हमारी हैं। अभ्युदय लोगों के जीवन स्तर सुधारने के लिए हमेशा काम करता आया है। विभय कुमार झा ने कहा कि मिथिला के लोगों में समाजसेवा का गुण भरा हुआ है। कई लोग राजनीतिक दलों के माध्यम से और कई लोग स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से अपना योगदान दे रहे हैं। बेहटा निवासी बिनोदानंद झा, बेनीपट्टी ग्राम निवासी नारायण जी झा, बेनीपट्टी भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कुमार झा सहित मैं तमाम लोगों के प्रति आभार प्रकट कर रहा हूं, जिन्होंने इस राहत अभियान में आज मेरा साथ निभाया है।
RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments