कोरोना जैसी महामारी से पूरा देश जूझ रहा है जिसके रोकथाम के लिए देश मे लॉक डाउन किया गया I हलाकि लाकडाउन में नोएडा के कुछ इलाको को पूरी तरह से सील कर दिया गया हैI यहाँ पर रहे वाले लोगो खासकर के मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को काफी परेशानी उठानी पर रही ही I
नोएडा सेक्टर 22 में भी लोग मुश्किलों औऱ दिक्कतों का सामना कर रहे है जिनके लिए अवलम्बन संस्था मदद के लिए आगे आयी है और उनके लिए जरुरत की चीजें उपलब्ध करl रही है I साथ मे अन्य जगहों जैसे झुग्गी -झोपड़ी पर असहाय लोगों की भी घर घर जा कर प्रशासन के सहयोग से मदद कर रही है I
इस संस्था से जुड़े लोग हर वर्ग के लोगो को राशन, प्रोटिन बिस्किट,सेनेटरी पैड,बेजुबान जानवरों के लिए भोजन का इंतेजाम कर उनके पास पंहुचा रहे है।
अवलम्बन संस्था के संचालक नितेंद्र सिन्हा, कृष्णा त्रिपाठी, शलोनी सिंह, सलिल श्रीवास्तव, बिंदिया सिन्हा,अनिकेत श्रीवास्तव जैसे युवा टीम इस संकट के घड़ी में समाज के जरूरत मन्द लोगो को हर तरह से मदद कर रहे है।
सोशल सेवक नितेंद्र सिन्हा रोजदारों को फल व प्रोटिन बिस्किट वितरण करते है I ओवरब्रिज के नीचे सडक़ किनारे जीवन यापन करने वाले लोगो को कृष्णा त्रिपाठी जाकर राशन उपलब्ध कराते है। इसके साथ ही नोएडा के हर सेक्टर में बेजुबान जानवरों को समाजसेवी शलोनी सिंह प्रतिदिन खाना खिलाती है और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराती हैI साथ मे अवलम्बन की टीम कोरोना जैसी महामारी को लेकर को लोगों को जागरूक भी करते हे और इसके साथ खुद को भी सोशल दुरी बना कर सुरक्षित रखते है I