Wednesday, March 22, 2023
Home Daily Diary News पितृपक्ष में आरजेएस द्वारा आयोजित वेबिनार श्राद्ध पूजा के द्वारा पूर्वजों को...

पितृपक्ष में आरजेएस द्वारा आयोजित वेबिनार श्राद्ध पूजा के द्वारा पूर्वजों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली-वर्तमान में जहां एक ओर परिवार की शान कहे जाने वाले हमारे बड़े-बुजुर्ग अपने ही परिवार में अपने ही अस्तित्व को तलाशते नज़र आ रहे हैं, वहीं राम-जानकी संस्थान, आरजेएस द्वारा आयोजित श्राद्ध पूजा वेबिनार पूर्वजों के प्रति सम्मान की एक अनूठी पहल है।
13 सितंबर को आयोजित वेबिनार में 72वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र सम्मानित एवम पूजनीय महान विभूतियो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अपने अपने पूर्वजों के नाम पर आरजेएस राष्ट्रीय अवार्ड2021की घोषणा की गई। इस वेबिनार में देवोत्थान समिति अस्थि विसर्जन यात्रा के संयोजक श्री विजय शर्मा जो कई सालों से अस्थियों को इकठ्ठा कर पवित्र गंगा में प्रवाहित करने का सकारात्मक कार्य करते रहे हैं।आध्यात्मिक व्यक्तित्व श्री संजय वशिष्ठ जी ने लोगों को संबोधित करते हुए पितृपक्ष के महत्व तथा अपने पूर्वजों के प्रति कर्तव्यों की व्याख्या करते हुए आरजेएस की इस अनूठी पहल की सराहना की। संजय वशिष्ठ ने लोगों को तीन सूत्रों – सेवा, सुमिरन और समर्पण द्वारा अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का मार्ग बताया।
वेबिनार में आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना और श्रीमती बिन्दा मन्ना ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के द्वारा कार्यक्रम का आवाह्न किया तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा एक मिनट का मौन धारण करके पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान2021 की भेंटकर्ताओं द्वारा घोषणा हुई। वेबिनार में मुनि इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक निदेशक अशोक कुमार ठाकुर ने अपने माता-पिता स्व0 श्रीमती लालमुनि देवी और स्व0 श्री रामायण सिंह की स्मृति में आचार्य चाणक्य के नाम अवार्ड,लेखिका एवं पत्रकार श्रीमती रिंकल शर्मा ने अपने पिता स्व श्री दिनेश चंद्र शर्मा की याद में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर‌ के नाम पर अवार्ड वहीं आरजेएस ऑब्जर्वर श्री दीप माथुर ने अपनी धर्मपत्नी स्व श्रीमती शोभा माथुर की स्मृति में स्वामी विवेकानंद के नाम तथा सौरभ कुमार ने अपने माताजी श्रीमती सिंधु सिंह की ओर से अपने पिताजी स्व0 श्री राम लक्ष्मण सिंह की स्मृति में अवार्ड , आशीष पांडे ने अपने दादा-दादी स्व0 रघुवीर प्रसाद पाण्डेय और स्व0 दुर्गा देवी पाण्डेय के नाम आरजेएस राष्ट्रीय अवार्ड 2021 की घोषणा की।
विदित है कि आगामी 72वें गणतंत्र दिवस पर 72 महापुरुषों और 72 पूर्वजों की स्मृति में 72 भेंटकर्ता 72 सकारात्मक व्यक्तित्वों‌ को सम्मान प्रदान करेंगे।
श्राद्ध पूजा वेबिनार में प्रखर वार्ष्णेय, अशोक कुमार ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, दीपक स्मिता श्रीवास्तव, सिराज अब्बासी,
डा. बिनय कुमार विष्णुपुरी, आकांक्षा ,अर्जुन पण्डित डा.विष्णूपुरी के पौत्र इत्यादि प्रतिभागियों ने देश के महापुरुषों व शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments