Wednesday, March 22, 2023
Home Daily Diary News बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के महापुरुषों के नाम आरजेएस...

बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के महापुरुषों के नाम आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2021 घोषित

नई दिल्ली: राम-जानकी संस्थान नई दिल्ली की अनूठी राष्ट्रीय मुहिम पूर्वजों और महापुरुषों के सम्मान से अलग अलग राज्यों के निवासी जुड़ते जा रहे हैं।
आरजेएस फैमिली की आभासी बैठक में पांच आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 की घोषणा भेंट कर्ताओं ने की।
राष्ट्रीय संयोजक, आरजेएस उदय कुमार मन्ना ने बताया कि
इस मुहिम से जुड़कर लोग नई पीढ़ी को भी प्रेरित कर‌ रहे हैं और देश के महापुरुषों और पूर्वजों को स्मरण कर रहे हैं। आभासी बैठक में इन राज्यों के भेंट कर्ताओं ने फेसबुक फ्रेंड्स के साथ महापुरुषों और पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की इन्हें याद किया और चर्चा की। इस यूट्यूब लिंक से पाठक भी जुड़ सकते हैं।

महात्मा गांधी को समर्पित RJS राष्ट्रीय सम्मान 2021 सेवा निवृत एस डी ओ श्री जगबली सिंह जी , जमशेदपुर , झारखंड ने अपनी धर्मपत्नी स्व० श्रीमती बिमला देवी जी की स्मृति में घोषित किया।
हरियाणा के रहनेवाले शहीद फौजी जाट कवि मेहर सिंह जी के नाम का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 उनकी धर्मपत्नी सोनीपत,बरोणा गांव निवासी स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कौर जी की स्मृति में मेहर सिंह जी के शिष्य हरियाणा के झज्जर स्थित जसौर खेड़ी गांव निवासी पूर्व सैनिक कवि और अभिनेता प्रदीप तहलान उर्फ फौजी तहलान जी ने घोषित किया ।
वहीं
प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस राष्ट्रीय सम्मान 2021 के भेंट कर्ता हैं श्री सत्यनारायण झुनझुनवाला- श्रीमती उषा देवी,पचम्बा, गिरिडीह, झारखंड।
उन्होंने अपने माता-पिता स्व० श्री जयनारायण झुनझुनवाला- स्व०श्रीमती रूक्मणी देवी की स्मृति में ये सम्मान घोषित किया।
साहित्यकार महादेवी वर्मा के नाम का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 बीडीएलएस काॅलेज घाटशिला पूर्वी सिंहभूम झारखंड की प्राचार्या डा.सुश्री पुष्कर बाला ने अपने माता-पिता मानगो, जमशेदपुर निवासी स्व०श्री देव वंश और सिंगारी देवी की स्मृति में घोषित किया।
बिहार के कंकड़बाग पटना निवासी श्री रोहित कुमार और श्रीमती ऋषिता कुमारी ने अपने पिताजी स्व० श्री वीरेन्द्र प्रसाद की स्मृति में संपूर्ण क्रांति के सूत्रधार ,भारत रत्न से सम्मानित ‌लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2021घोषित किया।

RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments