Thursday, March 23, 2023
Home National भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह...

भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह के बयान को लेकर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी

पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भारत-चीन के बीच जारी गतिरोध पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री सिंह ने कहा है कि भारत ने चीन की तुलना में ज्यादा बार एलएसी का उल्लंघन किया|

उनके इस बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सिंह को बर्खास्त करने की मांग की है. राहुल गांधी ने वीके सिंह के बयान और चीन की प्रतिक्रिया से जुड़ी एक खबर को साझा किया|

उन्होंने ट्वीट किया, ”बीजेपी का एक मंत्री चीन को भारत के खिलाफ मामला बनाने में मदद क्यों कर रहा है? उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए. उन्हें बर्खास्त नहीं करना हर भारतीय जवान का अपमान करना होगा|

वीके सिंह के बयान पर चीन ने कहा है कि भारत बार बार एलएसी का उल्लंघन कर रहा है और इससे टकराव की स्थिति पैदा हुई है|

बता दें कि भारत और चीन के बीच पिछले साल मई के महीने से सीमा पर तनाव है. गलवान घाटी में हुए टकराव में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. वहीं चीन को भी भारी नुकसान हुआ था|

भारत का कहना है कि चीन की सेना बगैर किसी उकसावे के कई दफे भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश की लेकिन भारतीय जवानों ने खदेड़ दिया|

RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments