Wednesday, March 22, 2023
Home Daily Diary News ISRO और NASA ने मिलकर बनाया 'निसार'

ISRO और NASA ने मिलकर बनाया ‘निसार’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने धरती के संयुक्त रूप से अवलोकन के लिए नासा के साथ मिलकर सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. गौरतलब है कि SAR पृथ्वी के हाई रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें प्रस्तुत करने में सक्षम है|

कि इसरो ने S-band सिंथेटिक एपरेचर रडार को निर्मित करके एक नई सफलता हासिल की है. वहीं इसरो द्वारा यह रडार अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी नासा को भेज दिया गया है. जिसके बाद नासा की ओर से एल-बैंड पेलोड को इसमें इंटीग्रेट करने के लिए विकसित किया जा रहा है. दोनों रडार जब इंटीग्रेट हो जाएंगे तो ये पुन: भारत भेज दिए जाएंगे.

 

वहीं इस उपलब्धि पर नासा का कहना है कि, ‘ नासा-इसरो एसएआर (निसार) रडार की दो अलग-अलग आवृत्तियों एल और एस बैंड की इस्तेमाल करने वाला पहला उपग्रह अभियान होगा. इससे ग्रह की सतह पर एक सेंटीमीटर से भी कम दूरी में होने वाले बदलाव को मापा जा सकेगा. इसके साथ ही यह वैज्ञानिकों को सतह और साथ ही उस ग्रह के अंदरूनी हिस्से को समझने में मदद करेगा, जिस पर हम रहते हैं. अधिकारियों ने कहा कि यह बर्फ की चादर के ढहने के प्रभावों और जलवायु परिवर्तन की गति को बेहतर तरीके से समझने में भी मदद प्रदान करेगा|

ये सेटेलाइट सरकारों को प्राकृतिक आपदाओं का बेहतर प्रबंधन करने की भी अनुमति देगा. उपग्रह सूनामी, भूकंप, भूस्खलन और ज्वालामुखी पर अत्यधिक स्थानिक डेटा प्रदान करेगा, इसके साथ ही यह प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में भी मदद करेगा, जिसमें पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी का पता लगाना भी शामिल है|

कि इसे लेकर नासा और इसरो के बीच 30 सितंबर 2014 को एक एग्रीमेंट भी साइन किया गया था. इस अभियान को साल 2022 की शुरुआत में भारत में आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में स्थित इसरो के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से शुरू किया जाएगा|

RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments