Wednesday, March 22, 2023
Home Daily Diary News गौतमबुद्ध नगर के पत्रकारों ने लगवाई वैक्सीन, 8 हजार पत्रकार एवं परिजनों...

गौतमबुद्ध नगर के पत्रकारों ने लगवाई वैक्सीन, 8 हजार पत्रकार एवं परिजनों को मिला फायदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपने को साकार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर में इंदिरा गांधी कला केंद्र सेक्टर-6 में मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) स्वयं इस मिशन पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में 10 मई को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। इसके अंतर्गत अब तक 8650 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पंकज पाराशार लगातार मीड़िया बंधुओं से टीकाकरण करने की अपील कर रहे हैं।

सभी मीडिया बंधुओं को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके, इस उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में जनपद में कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-6 में स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिविर संचालित करते हुए मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।  डिप्टी कलेक्टर गुंजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया बंधुओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 8650 मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

RELATED ARTICLES

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

23 मार्च शहीद दिवस पर आरजेएस की माउंट आबू यात्रा को राष्ट्रध्वज प्रदान कर रवाना करेंगी बीके सुनीता दीदी

नई दिल्ली: साढ़े 7 साल से ज्यादा समय से सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन चला रही संस्था रामजानकी संस्थान,नई दिल्ली की आरजेएस पॉजिटिव मीडिया फैमिली 26...

विश्व नींद दिवस मनाने को ड्यूरोफ्लेक्स बना ‘भारत का सबसे स्लीपी पेज’फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लॉन्च किया एक अनोखा कैम्पेन

नई दिल्ली: हाई स्पीड इंटरनेट का युग अपने साथ कई चीजें लेकर आया है। इसने ऐसी—ऐसी चीजें बनाई हैं, जिसे इससे पहले असंभव माना...

पीवीआर सिनेमाज ने भूमि पेडनेकर के साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन से लड़ने की दिशा में लॉन्च किया अभियान

भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी 'पीवीआर लिमिटेड' ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड...

लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स 24 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन विक: चैप्टर 4 रिलीज करेंगे

24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए प्रशंसक एक मेगा-ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो सकते हैं। लायंसगेट की बड़ी-टिकट वाली फ्रेंचाइजी,...

Recent Comments