Saturday, June 3, 2023
Home Daily Diary News ईश्वर तभी क्षमा करेगा जब मनुष्य , मनुष्य को क्षमा  करेगा -...

ईश्वर तभी क्षमा करेगा जब मनुष्य , मनुष्य को क्षमा  करेगा – परम्पराचार्य प्रज्ञसागरक्षमा दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाये -परम्पराचार्य प्रज्ञसागर

मनुष्य जब मनुष्य को क्षमा करता तो ईश्वर भी उसकी हर बड़ी गलती को क्षमा  करता है। मन से मांगी गयी क्षमा  जीव को सजन्नता और सौम्यता की तरफ ले जाती  है। सेवक अपने स्वामी से क्षमा मांगे और स्वामी भी सेवक से क्षमा मांगे और यह भी कटु सत्य है कि क्षमादान भी वीर पुरुष ही कर सकते है, ये कहना था परम्पराचार्य प्रज्ञसागर जी मुनिराज का, उन्होंने बताया कि  वर्ष 2023 – 2024  में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव पुरे विश्व में मनाया जायेगा। उन्होंने खंडेलवाल जैन मंदिर राजा बाजार में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हम क्षमावाणी पर 18 सितम्बर को लाल किला मैदान में भव्य रूप से मना रहे है जिसमे  साधु संत विराजमान होंगे जो अपने प्रवचनो से लोगो को भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। यह दिवस विश्व मैत्री क्षमा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जैन समाज इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगा और हमारी भारत सरकार से भी यही कामना है की वह इस दिवस को क्षमा दिवस के रूप में घोषित करे। इस अवसर पर अखिल भारतीय भगवान महावीर निर्वाणोत्सव समिति के अंतर्गत  विश्व मैत्री क्षमा दिवस समोराह के मुख्य संयोजक सत्य भूषण जैन ने बताया कि जैन धर्म  हमें मन मुटाव भूलकर एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारे के साथ रहना सिखाता है अगर विश्व में हर इंसान एक दूसरे की गलती को क्षमा करदे तो विश्व में किसी बात की लड़ाई नहीं रहेगी। समोराह के प्रायोजक संजीव जैन ने बताया कि भगवान महावीर हमें जीयो और जीने दो की राह पर चलना सिखाते है। इस अवसर पर संघस्थ अनिकेत, विवेक जैन, रमेश जैन महामंत्री, मनोज जैन उपाध्यक्ष ने कहा की भारत शांति चाहने वाला देश है हम सब भगवान महावीर के बताये रास्ते पर चलकर पुरे विश्व में शांति लाना चाहते है और इसका एकमात्र विकल्प है एक दूसरे को  क्षमा कर देना है

RELATED ARTICLES

प्लास्टिक का समाधान और बागवानी पर केंद्रित होगा आरजेएस पीबीएच का पर्यावरण दिवस कार्यक्रम

नई दिल्ली। बदलते समय में प्लास्टिक के सामानों और थैलियों का उपयोग बहुत ज्यादा हो रहा है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए इस साल...

एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स व आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया

नई दिल्ली। आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स और राम जानकी संस्थान के आर जे एस पाजिटिव मीडिया‌ व...

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मारवाह स्टूडियो में होगी परिचर्चा, पत्रकारों का सम्मान व हास्य-योगाभ्यास

नई दिल्ली। 30 मई 1826 को संपादक जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित हिंदी भाषा के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड की याद में मनाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

प्लास्टिक का समाधान और बागवानी पर केंद्रित होगा आरजेएस पीबीएच का पर्यावरण दिवस कार्यक्रम

नई दिल्ली। बदलते समय में प्लास्टिक के सामानों और थैलियों का उपयोग बहुत ज्यादा हो रहा है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए इस साल...

एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स व आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया

नई दिल्ली। आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स और राम जानकी संस्थान के आर जे एस पाजिटिव मीडिया‌ व...

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मारवाह स्टूडियो में होगी परिचर्चा, पत्रकारों का सम्मान व हास्य-योगाभ्यास

नई दिल्ली। 30 मई 1826 को संपादक जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित हिंदी भाषा के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड की याद में मनाया...

युवा मंथन मॉडल जी-20 समिट सांसद माननीय कमलेश पासवान ने कहा कि ग्रुप ऑफ़ 20 वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए वैश्विक मंच है

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी के जी20 के विजन को साकार करने के लिए एवं युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य युवामंथन मॉडल...

Recent Comments