Saturday, June 3, 2023
Home Daily Diary News रामविलास पासवान का राजनीति उत्तराधिकारी मैं सुभाष बिहारी हूं

रामविलास पासवान का राजनीति उत्तराधिकारी मैं सुभाष बिहारी हूं

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने 25 अप्रैल 2023 को कंस्टीट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुभाष बिहारी  ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी की रीढ़, उनका मान-सम्मान ही उनके मनोबल को बढ़ाता हैं। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ भगवान भाई ढाटीया ने कहा कि हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। हमारी पार्टी संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाकर दबे, कुचले, गरीबों के भविष्य को बेहतर बनाने का काम करेगी।
भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुभाष बिहारी ने कहा कि रालोजपा /दलित सेना में कार्यकर्ताओं को अपमानित किया जाता है और उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में वंशवाद की राजनीति का विरोध हो रहा है, लेकिन रालोजपा/लोजपा (आर) आज भी वंशवाद की राजनीति से पीड़ित है। श्री बिहारी ने कहा चाचा-भतीजे दोनों ही रामविलास पासवान  का राजनीति उत्तराधिकारी होने का दावा कर रहे है, लेकिन बात यह समझ नहीं आ रही है कि जब आज देश में वंशवाद की राजनीति का पुरजोर विरोध हो रहा है तो चाचा-भतीजे कैसे रामविलास पासवान जी के राजनीति उत्तराधिकारी हो सकते है। रामविलास पासवान जी का राजनीति उत्तराधिकारी मैं सुभाष बिहारी हूं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत भाई तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ठाकुर अमित पाल सिंह राष्ट्रीय महासचिव, संजय दीवाना राष्ट्रीय सचिव, एम यादगिरी संयोजक तेलंगाना प्रदेश, संदीप कुमार सह संयोजक तेलंगाना, राम अवध यादव संयोजक दिल्ली प्रदेश, याकूब अंसारी सह संयोजक दिल्ली प्रदेश, अरुण मणि त्रिपाठी सह संयोजक उत्तर प्रदेश, ललिता पासवान सह संयोजक दिल्ली प्रदेश, प्रीति सोलंकी सह संयोजक दिल्ली प्रदेश,  एम यादगिरी संयोजक तेलंगाना प्रदेश महिला, राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

प्लास्टिक का समाधान और बागवानी पर केंद्रित होगा आरजेएस पीबीएच का पर्यावरण दिवस कार्यक्रम

नई दिल्ली। बदलते समय में प्लास्टिक के सामानों और थैलियों का उपयोग बहुत ज्यादा हो रहा है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए इस साल...

एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स व आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया

नई दिल्ली। आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स और राम जानकी संस्थान के आर जे एस पाजिटिव मीडिया‌ व...

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मारवाह स्टूडियो में होगी परिचर्चा, पत्रकारों का सम्मान व हास्य-योगाभ्यास

नई दिल्ली। 30 मई 1826 को संपादक जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित हिंदी भाषा के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड की याद में मनाया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

प्लास्टिक का समाधान और बागवानी पर केंद्रित होगा आरजेएस पीबीएच का पर्यावरण दिवस कार्यक्रम

नई दिल्ली। बदलते समय में प्लास्टिक के सामानों और थैलियों का उपयोग बहुत ज्यादा हो रहा है। इससे मुक्ति दिलाने के लिए इस साल...

एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स व आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया

नई दिल्ली। आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एएएफटी यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स और राम जानकी संस्थान के आर जे एस पाजिटिव मीडिया‌ व...

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मारवाह स्टूडियो में होगी परिचर्चा, पत्रकारों का सम्मान व हास्य-योगाभ्यास

नई दिल्ली। 30 मई 1826 को संपादक जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित हिंदी भाषा के पहले समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड की याद में मनाया...

युवा मंथन मॉडल जी-20 समिट सांसद माननीय कमलेश पासवान ने कहा कि ग्रुप ऑफ़ 20 वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए वैश्विक मंच है

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी के जी20 के विजन को साकार करने के लिए एवं युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का कार्य युवामंथन मॉडल...

Recent Comments