खंण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में दिनांक 8 जून 2023 को युवामंथन द्वारा मॉडल जी 20 जलवायु परिवर्तन विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के प्रारंभ में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अंजु गुप्ता जी द्वारा छात्राओं को G-20 व उसके स्लोगन एक परिवार एक भविष्य के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को ऐसी परिचर्चा में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है कि G20- का नेतृत्व हमारा भारत कर रहा है जिसके कारण विश्व में भारत को एक नई पहचान मिली है। और इस पहचान को आगे ले जाना आप जैसे युवाओं के कंधों पर निर्भर है। तत्पश्चात परिचर्चा का प्रारंभ भारत का नेतृत्व करने वाली छात्रा ने जलवायु परिवर्तन समस्या पर प्रकाश डालते हुए किया। बाद में सभी देशोंके प्रतिनिधियों ने विषय से संबंधित अपने विचारों को रखते हुए जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया 80 से ज्यादा छात्राओं ने युवामंथन द्वारा मॉडल जी 20 परिचर्चा में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया
खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया जी 20 पर मंथन
RELATED ARTICLES