साहिबाबाद गाजियाबाद की निवासी , जागृति कुमारी नाम की लड़की मैक्स हास्पिटल , वैशाली में काम करती है। जिसके साथ सुमित नाम के लड़के ने शादी का झांसा देकर धोखाधडी किया, बता दें जागृति द्वारा डेली डायरी न्यूज को इस मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। दी गई जानकारी के अनुसार
सुमीत झा ने शादी.कॉम द्वारा रिक्वेस्ट भेजी थी ,फिर दोनों की फोन पर बातचीत शुरु हुई। बता दें कि लड़का गूगल कंपनी गुड़गांव लोकेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर है। वो अभी वर्क वर्क फ्रॉम होम काम करता है। सुमित द्वारका मोड़ , विपिन गार्डन , extension गली no 14 में रहता है। सुमित बातचीत के कुछ दिन बाद लड़की के घर उसका हाथ माँगने गया और उसके पेरेंट्स से मिला । फिर कुछ दिन बाद जागृति के पेरेंट्स लड़के के घर मिलने गए, वहाँ लड़के के पिता (सुरेंद्र झा) ने कहा कि हमारे बेटे को आपकी बेटी पसंद है . दोनों बच्चे साथ रहना चाहते है ,दोनो बच्चो ने मिलकर 27 जून 2023 का डेट फिक्स किया है। लड़के के बड़े भाई (रोहन झा) ने जागृति की मम्मी से बात करते हुए कहा , दोनो राजी है तो हमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। फिर सगाई के अरेंजमेंट्स होने लगे क्योंकि समय कम था। Engagement से एक दिन पहले तक सुमित से रात के 9 बजे तक जागृति आखिरी बात हुई , उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा, फिर सुबह 3 बजे लड़के का मैसेज आया , मेरा फोन बंद हों गया था। सब ठीक है घर में और सो जाओ। फिर सुबह सात बजे मैंने कॉल किया तो लड़के ने बोला की मेरा पैर टूट गया है और एक वीडियो बना के भेज दी। उसके बाद भी लड़का बोल रहा था की मैं आऊंगा लेकिन लड़का engagement के दिन नही आया, लड़के के बड़े भाई को फोन किया , उसने कहा पता नही कहा गया है। समाज में और आस -पड़ोस में हर जगह नाम जागृति के परिवार का नाम खराब हुआ साथ ही लड़की चाहती है जो धोखा उसके साथ हुआ वो किसी और के साथ न हो इसलिए वो लड़के के खिलाफ आवाज उठाना चाहती है और बाकी लड़कियों को ऐसे धोखेबाज से बचाना चाहती