रजनीकांत ने शुक्रवार को इशारा करते हुए कहा, यह सिस्टम सड़ चुका है और इसमें बदलाव के लिए बड़े सुधार की जरूरत है
अपनी फिल्मों और जबरदस्त एक्शन के दम पर सिनेप्रेमियों के दिलों में राज करने वाले रजनीकांत अब राजनीति में पदार्पण करने के संकेत दे रहे हैं। ये अटकलें उनकी ओर से अपने फैन्स को दिए जा रहे बयानों से भी जाहिर हो रहा है। रजनीकांत के ताजा बयानों से लग रहा है कि वे जल्द ही इससे जुड़ा कोई ऐलान कर सकते हैं।
रजनीकांत ने शुक्रवार को इशारा करते हुए कहा, यह सिस्टम सड़ चुका है और इसमें बदलाव के लिए बड़े सुधार की जरूरत है। लोगों की सोच को बदलने की जरूरत है। हम तब मिलेंगे जब युद्ध का समय होगा। तब तक धैर्य बनाए रखिए।
यह किसी फिल्म का डॉयलॉग नहीं है। यह बात रील नहीं रियल लाइफ में सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा है।
राजनीति में रजनीकांत के आने की अटकलों के बाद ही तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम काफी प्रफुल्लित नजर आए। अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वो एक अच्छे इंसान हैं और यदि वो पॉलिटिक्स में आते हैं तो अच्छा होगा।