सुरक्षा जरूरतो के साथ ही साथ महिलोओं के सश्क्तिकरण के लिए भी एक सराहनीय कदम होगा और महिलाओं को अपनी क्षमता का परिक्षण करने का मौका भी मिलेगे।
देश के लिए कुछ कर गुजर जाने वाली महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। आर्मी चीफ विपिन रावत ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आर्मी में महिलओं को भी शामिल किया जाएगा। जिससे कुछ जगहों पर सेना को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी, दरासल उनका मानना है कि कुछ जगहो पर आतंकी अपनी जान बचाने के लिए महिलाओं को आगे कर देते है एसे जगहो पर जवानो को फायरिंग करने में दिक्कत होती है। अगर यहा पर महिला जवान होगी तो उसे सामना करने में संकोच नही होगा।
जम्बू कश्मीर में आम तौर पर ऐसा देखा जाता है कि पत्थरबाज हिंसा के दौरान महिलाओं को ढ़ाल बनाकर सुरक्षाकर्मीयों पर पत्थरबाजी करते है जिससे सेना को पत्थरबाजों के खिलाफ कार्यवाई करने में दिक्कत होती है और पत्थरबाज आसानी से बचकर निकल जाते है।
सुरक्षा जरूरतो के साथ ही साथ महिलोओं के सश्क्तिकरण के लिए भी एक सराहनीय कदम होगा और महिलाओं को अपनी क्षमता का परिक्षण करने का मौका भी मिलेगे। जिससे उनका आत्मबल बढ़ेगा और महिला पुरूष में भेद भाव भी खत्म होगा।
आर्मी प्रमुख विपिन रावत ने बताया कि पहले आर्मी पुलिस में महिलाओं की भर्ती की जाएगी अगर उसमें सफलता मिली तो आगे भी विचार किया जाएगा। सेना प्रमुख ने कहा सेना के ऑपरेशन में कई बार महिलाए सामने आती है उनसे निपटने के लिए सेना में महिलाओ की भी जरूरत है, जिससे इन समस्याओ से आसानी से निपटा जा सके।