चश्मदीदों का कहना है कि दोनों मोनो रेल में टक्कर हुई लेकिन मोनो रेल प्रशासन इसे मानने से इंकार कर रहा है।
उच्च तकनीक से युक्त मोनो रेल पर संकट आ गया, मुंबई के चेंबूर में बीती रात 9 बजे के करीब दो मोनो रेल आमने-सामने आ गई। इससे यात्रियों की जान मुसीबत में फंस गई। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों मोनो रेल में टक्कर हुई लेकिन मोनो रेल प्रशासन इसे मानने से इंकार कर रहा है।
मुंबई में मोनो रेल को चलाने वाली संस्था MMRD के मुताबिक पावर सप्लाई की वजह से एक मोनोरेल रुक गई थी, जिसमें फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दूसरी मोनो रेल को भेजा गया था।
राहत की बात ये रही है सभी यात्रियों को सही सलामत निकाल लिया गया। आपको बता दें कि मुंबई में चेंबूर से वडाला के बीच मोनो रेल चलती है।