बलात्कारी बाबा राम रहीम पर हत्या के दो मामलों को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई शुरु।
सच्चा डेरा सौदा के प्रमुख की मुश्किले जेल में जाने के बाद भी कम नही हो रही है, उनके गुनाहो कि परते दिन प्रति दिन खुलती जा रही है। बलात्कारी बाबा राम रहीम पर हत्या के दो मामलों को लेकर पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई शुरु हो गई है। राम रहीम पर रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरा समर्थक रंजीत सिंह की हत्या कराने का आरोप लगा है।
जानिए राम रहीम पर हत्या के दो मामले कौन से हैं:
हत्या का पहला अारोप– पत्रकार रामचंद्र छत्रपति पूरा सच नाम से अखबार छापते थे। उनके ही अखबार में पहली बार उस साध्वी की चिट्ठी छपी थी। जिसने पहली बार राम रहीम के बलात्कारी चेहरे को उजागर किया था। आरोप है कि राम रहीम के इशारे पर ही पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की अक्टूबर 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या का दूसरा अारोप– राम रहीम पर हत्या का दूसरा आरोप डेरा के प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या का है। रंजीत सिंह की भी 2002 में हत्या हुई थी। रंजीत सिंह की बहन के साथ राम रहीम ने बलात्कार किया था और ये बात रंजीत सिंह जानता था। आरोप है कि इसीलिए राम रहीम ने रंजीत सिंह की हत्या करा दी।