Thursday, April 18, 2024

बिहार के लोग देश ही नहीं दुनिया में अपनी प्रतिभा व नेतृत्व क्षमता के बल पर नाम रोशन किया है। फेम इंडिया- एशिया पोस्ट सर्वे ने संयुक्त रूप से बड़ा सर्वे कर 2018 के 50 सर्वश्रेष्ठ बिहारियों का चयन किया है। इस खास सर्वे में दस केटेगरी बनाया गया है। कई केटेगरी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बिहारियों का चयन किया गया है।

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के संयुक्त सर्वे के बारे में बताते हुए फेम इंडिया के एडिटर इन चीफ यूएस संथालिया ने कहा कि बिहार में कई ऐसी प्रतिभा हैं जिन्होंने देश दुनिया को मार्गदर्शन किया है। बिहार के कई प्रतिभाशाली व्यक्तित्व ने अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर झंडे गाड़े हैं। इस बार के सर्वे में खास तौर पर व्यापार, समाज सेवा, विज्ञान तकनीक, पत्रकारिता, राजनीतिक, शिक्षा, न्यायपालिका, प्रशासन जैसे क्षेत्रों के लोगों का चयन किया गया है।

चयन के आधार के बारे में यूएस संथालिया ने बताया कि खासतौर पर अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले का चयन किया गया हैं जिसमें पांच बिंदुओं पर विचार गया है- राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका, सामाजिक योगदान, लोक व्यवहार, विद्वता और उनके प्रभाव। करीब दो महीने चले इस सर्वेक्षण में आज के आधुनिक तंत्रों का उपयोग किया गया। जिसमें सोशल मीडिया से लेकर एसएमएस और प्रत्यक्ष सर्वेक्षण शामिल है। 500 बिहारियों में अंतिम समय में 50 सर्वश्रेष्ठ बिहारियों का चयन किया गया है। इनके प्रतिभा को देखकर कोई कहने से पीछे नहीं है कि हां हम है बिहार से।

श्रेष्ठ 50 बिहारी में उदय शंकर , शत्रुध्न सिन्हा और सुशांत सिंह राजपूत लंबे संघर्ष से बड़े उद्योगपतियों में खुद को शुमार में अनिल अग्रवाल बिहारी होने के गर्व को दुनिया में स्थापित किया है। 50 सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली लोगों की सूची में कामयाब की कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ पायदान पर अपना स्थान बनाया पाया है। शख्यिसत कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाने वाले स्वच्छता, मानवाधिकार, पर्यावरण और समाज सेवा में बेहतरीन कार्य करने वाले विदेश्वर पाठक का नाम आया है।

न्यूज इंडस्ट्रीज में सफलता के पर्याय माने जाने वाले उदय शंकर ने प्रेरणादायक कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाया है। लगनशील केटेगरी की बात करें तो इसमे सर्वश्रेष्ठ स्थान जस्टिस नवीन सिन्हा ने बनाया है। असरदार कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ स्थान चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने अपनी जगह बनाई है। उद्योग जगत में बड़ी बुलंदी को पाने वाली उद्यमी कैटेगरी में सम्प्रदा सिंह ने पहला स्थान बनाया है। सबसे बड़ी सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनी आईएसआई के फाउंडर को सरोकार कैटगरी में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान पा लिया। मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा मशहूर कैटगरी अपना पहला स्थान बनाया है। पत्रकार राजकमल झा ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से बेजौड़ कैटेगरी में सबसे आगे निकले। लोकप्रिय कैटेगरी में मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यकुशलता कैटेगरी में मृदुला सिन्हा ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। उम्मीद कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ स्थान राजीव नयन चौबे को हासिल हुआ। अनुभवी कैटेगरी में वीके शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं जिम्मेदारी कैटेगरी में ब्यूरोक्रेट सुशील कुमार ने सबको पछाड़ दिया। मजबूत कैटेगरी में जयप्रिय प्रकाश ने सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। प्रभावशाली कैटेगरी में डॉ जगदीप नारायण सिंह को सभी ने सर्वे में आगे रखा।

कर्मयोद्धा कैटेगरी में ओम प्रकाश सिंह न प्रथम स्थान हासिल किया। जज्बा कैटेगरी में आईपीएस अधिकारी सुधीर प्रताप सिंह ने पहला स्थान पाया। सक्रिय कैटेगरी में संजय सिंह ने सर्वे में आगे निकल गए। इरादे कैटेगरी में शेखर प्रसाद सिंह ने भी अपना स्थान सर्वेश्रेष्ठ में बना लिया। जागरूक कैटेगरी में आईएएस रजनी रंजन रश्मि ने प्रथम स्थान हासिल किया। कर्मठ कैटेगरी में आईएएस आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सर्वे में अपना स्थान बनाया है। शोहरत कैटेगरी में आईपीएस मुकेश सहाय ने प्रथम स्थान हासिल किया है। बेहतर कैटेगरी में उत्पल कुमार सिंह ने सबसे ऊपर रहे। नारी शक्ति कैटेगरी में अनुराधा प्रसाद ने पहला स्थान बनाया। हौसला कैटेगरी में आईएस झा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कर्त्तव्यनिष्ठ कैटेगरी में डॉ जगदीश प्रसाद ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। चर्चित कैटेगरी में डॉ. अजय भूषण पांडे ने अपनी जगह बनाई। अनुभवी कैटेगरी में डॉ कामेश्वर प्रसाद ने पहला स्थान हासिल किया। क्षमतावान कैटेगरी में संजीव शरण ने जबरदस्त टक्कर देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। संघर्षशील कैटेगरी में अजय नारायण झा पहले स्थान पर रहे। नेतृत्व कैटेगरी में रघुवीर शरण उपाध्याय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जवाबदेह कैटेगरी में मनन मिश्रा पहले स्थान पर रहे। शानदार कैटेगरी में राणा यशवंत सिंह ने सर्वे में सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ऊर्जावान कैटेगरी में अमल सिन्हा सबसे ऊपर रहे। आवाज कैटेगरी में वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। युवा कैटेगरी में प्रवीर कुमार ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। उत्कृष्ठ कैटेगरी में डॉ. अंशुमान कुमार ने जबरदस्त टक्कर देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विशिष्ट कैटेगरी में सुतपा सान्याल ने सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया। विलक्षण कैटेगरी में संत कुमार चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उड़ान कैटेगरी में संजय झा ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बाजीगर कैटेगरी में अभय के झा पहले स्थान पर रहे।

कुशल प्रबंधन कैटेगरी में जयंत कुमार ने सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया। प्रशंसा पात्र कैटेगरी में अजय आनंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। योग्य कैटेगरी में जितेंद्र नारायण ने अपनी योग्यता सिद्ध करते हुए सर्वश्रेष्ठ रहे। कलात्मक कैटेगरी में पवन कुमार मारुत ने प्रथम स्थान हासिल किया। कामयाब कैटेगरी में सुशांत सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विरासत कैटेगरी में असीम बजाज सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने में सफल रहे। अध्यात्म कैटेगरी में संजय कुमार ने प्रमुख स्थान हासिल किया।

गौरतलब है कि फेम इंडिया और एशिया पोस्ट सर्वे ने कई सर्वे किए हैं जिसकी चर्चा देश भर में हुई है। इस बार के खास सर्वे में 500 बिहारियों की सूची में 5000 से ज्यादा प्रबुद्ध लोगों के बीच सर्वे किया है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में ‘रक्त यज्ञ ‘ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया

फरीदाबाद के होटल सेंट्रल व्यू में रविवार 14 अप्रैल 2024 को वेब सीरीज रक्त यज्ञ- द गेम ऑफ ब्लड का पोस्टर ज्ञानचंद भड़ाना, रघुवीर...

पेप्सिको के गेटोरेड के ‘ टर्फ फाउंडर ‘ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मोमेंट को मिल रहा बल

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, शारीरिक गतिविधियों के लिए लोगों के पास समय और खेलकूद के लिए स्थान, दोनों ढूंढना मुश्किल हो गया...

बाबा साहेब ने समाज से बदला लेने का नहीं , समाज में बदलाव लाने का रास्ता चुना – सुनील देवधर

  राजधानी दिल्ली में माय होम इंडिया के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

फरीदाबाद में ‘रक्त यज्ञ ‘ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया

फरीदाबाद के होटल सेंट्रल व्यू में रविवार 14 अप्रैल 2024 को वेब सीरीज रक्त यज्ञ- द गेम ऑफ ब्लड का पोस्टर ज्ञानचंद भड़ाना, रघुवीर...

पेप्सिको के गेटोरेड के ‘ टर्फ फाउंडर ‘ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मोमेंट को मिल रहा बल

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, शारीरिक गतिविधियों के लिए लोगों के पास समय और खेलकूद के लिए स्थान, दोनों ढूंढना मुश्किल हो गया...

बाबा साहेब ने समाज से बदला लेने का नहीं , समाज में बदलाव लाने का रास्ता चुना – सुनील देवधर

  राजधानी दिल्ली में माय होम इंडिया के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता...

Revolutionizing Agriculture with ” बजरंगबाण”: A Breakthrough in Agro- Waste Management

  In the pursuit of progress, collaboration between industry and academia is paramount, especially when aimed at solving problems specific to the country. By combining...

Recent Comments