Thursday, March 28, 2024
Home Crime फैसला सुनकर लगाया ठहाका, लेकिन सजा सुनकर रो पड़ा आसाराम

फैसला सुनकर लगाया ठहाका, लेकिन सजा सुनकर रो पड़ा आसाराम

अपनी नाबालिग शिष्या से रेप के मामले में जोधपुर की विशेष अदालत ने विवादास्पद धर्मगुरु आसाराम को  उम्रकैद की सजा दी है. जोधपुर सेंट्रल जेल में सजी अदालत में जैसे ही जज मधुसूदन शर्मा ने आसाराम के लिए कैद-ए-बामुशक्कत की सजा का एलान किया,  इसके बाद आसाराम ने सिर पकड़ लिया, बिल्कुल टूट गया और बिलख बिलखकर जोर-जोर से रोने लगा.                                                                                                                                                                                                                                                                                               चार साल से जेल में बंद आसाराम पर उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर की रहने वाली एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया . नाबालिग की शिकायत के मुताबिक, वह आसाराम के छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) स्थित आश्रम में पढ़ती थी. जहां से आसाराम ने उन्हें जोधपुर के नजदीक मनानी बुलाया और उनके साथ 15 अगस्त 2013 को रेप किया. हालांकि आसाराम ने सभी आरोपों से इनकार किया है.
आसाराम को 1 सितंबर 2013 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था और उन्हें जोधपुर लाया गया था. उसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं. 6 नवंबर 2013 को पुलिस ने आसाराम और उनके चार सहयोगियों शिवा, शिल्पी, शरद और प्रकाश के खिलाफ चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल किया था. आसाराम के खिलाफ पॉस्को एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और आईपीसी की कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.
अगर असल मामले में दोषी ठहराए जाने पर कम से कम 10 साल जेल या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. इस मामले में अंतिम सुनवाई एससी/एसटी की विशेष अदालत में सात अप्रैल को पूरी हुई थी और अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए 25 अप्रैल को सुनाने की बात कही थी. आज ये फैसला आ गया.

RELATED ARTICLES

Harmonizing the Universe: Exploring Shiva & Shakti in the Galactic Core

  In a remarkable convergence of ancient mythology and cutting-edge astrophysics, astronomers have unveiled remarkable parallels between the cosmic choreography of Shiva and Shakti and...

रविवार को ” दिल्ली आइडल्स ” का सीजन 3 ने हैट्रीक लगाकर शानदार सफलता दर्ज की।

राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को " दिल्ली आइडल्स " का सीजन 3 तीन ने , हैट्रीक लगाकर शानदार सफलता दर्ज की । "...

शिकायतकर्ता विवेक बिंद्रा के मामले में कोर्ट आदेश के लपेटे में आ गए संदीप माहेश्वरी ।

दो दिग्गज की लड़ाई ने अब एक और नया मोड़ ले लिया है जिसमे मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी मुस्किले साफ़ बढ़ती दिखाई दे रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Harmonizing the Universe: Exploring Shiva & Shakti in the Galactic Core

  In a remarkable convergence of ancient mythology and cutting-edge astrophysics, astronomers have unveiled remarkable parallels between the cosmic choreography of Shiva and Shakti and...

रविवार को ” दिल्ली आइडल्स ” का सीजन 3 ने हैट्रीक लगाकर शानदार सफलता दर्ज की।

राजधानी दिल्ली में बीते रविवार को " दिल्ली आइडल्स " का सीजन 3 तीन ने , हैट्रीक लगाकर शानदार सफलता दर्ज की । "...

शिकायतकर्ता विवेक बिंद्रा के मामले में कोर्ट आदेश के लपेटे में आ गए संदीप माहेश्वरी ।

दो दिग्गज की लड़ाई ने अब एक और नया मोड़ ले लिया है जिसमे मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी मुस्किले साफ़ बढ़ती दिखाई दे रही...

राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेटावर्स टेक्नोलॉजी के सेमिनार का हुआ आयोजन

राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेटावर्स टेक्नोलॉजी को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के...

Recent Comments