इस शो पर जाने के लिए प्रियंका ने पहना काफी बोल्ड ड्रेस
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड शो ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन में काफी बिजी हैं। शो के लिए प्रियंका जमकर प्रमोशन्स भी कर रही हैं। हाल ही में इस शो के प्रमोशन इंवेंट के लिए प्रियंका ने ऐसी ड्रेस पहनी, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। प्रियंका की इस कट-आउट ब्लेजर ड्रेस को देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ को प्रियंका की ये ड्रेस बिल्कुल नहीं भाई। कई लोगों ने तो इस ड्रेस पर मीम भी बना दिए हैं।
अपने हॉलीवुड शो में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अब तक की सबसे बोल्ड ड्रेस पहनी। प्रियंका ‘लेट नाइट विथ सीथ मेयर्स’ के शो पर अपने शो ‘क्वांटिको’ के प्रमोशन के लिए गई थीं। इस शो पर जाने के लिए प्रियंका ने काफी बोल्ड ड्रेस चुनी। देसी गर्ल ने बूब ब्लेजर के साथ डेनिम सूट-स्कर्ट पहना। इस ब्लेजर पर बना कट-आउट ड्रेस को अलग ही लुक दे रहा था।
प्रियंका ने ट्विटर पर कहा- इस तरह का ट्रोल गलत है, जो किसी के रंग-रूप, पहनावा, बोलचाल का मजाक उड़ाने के मकसद से किया जाता हो। इनकी इस ड्रेस का मजाक उड़ाने को यहां सिर्फ इसलिए गलत नहीं कहा जा रहा कि वह सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा हैं, बल्कि उनकी जगह यदि कोई आम लड़की भी ऐसे कपड़े पहनती है और लोग उसका मजाक उड़ाते हैं तो यह गलत है। अपनी पसंद, अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हक हर किसी को है। यदि हम किसी की पसंद का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम उसका मजाक उड़ाने का भी हमें कोई हक नहीं है। दूसरी बात कि प्रियंका बॉलिवुड के बाद हॉलिवुड में भी काफी आगे बढ़ चुकी हैं, जिनकी स्टाइल और फैशन के लोग कायल हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत और टैलंट के बल पर पूरी दुनिया में जो नाम कमाया है और अपनी पहचान बनाई है, उनकी ऊंची कद के सामने इस तरह के ट्रोल जायज नहीं।
कई लोगों ने प्रियंका के इन ट्रोलर्स के जवाब भी दिया है, जिन्हें उनके ड्रेस पर ऐसे कॉमेंट्स पसंद न आए। किसी ने लिखा कि प्रियंका जो चाहें वह पहनने के लिए पूरी तरह आजाद हैं।