नई दिल्ली: मशहूर पांच सितारा होटल दी क्लारिजेस में मेजिका इल्लुमिनाती दी सोल सीज़न टू का शानदार आयोजन किया गया। अध्यात्म के माध्यम से समाज को जोड़ने का जो प्रसाय किया जा रहा है जो भारत को फिर से विश्व गुरु बनने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती मारवाह स्टूडियो के संस्थापक संदीप मारवाह जिन्होंने बताया कि वर्तमान समय में “अध्यात्म” जीवन को सफल बनाने का सबसे बड़ा साधन है। अगर कोई व्यक्ति अध्यात्म से जुड़ता है तो उसके सफलता का मार्ग प्रशस्त हो जाता है।
मीडिया के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए संदीप मारवाह ने कहा की युवा पीढ़ी में अध्यात्म की कमी जरूर नजर आ रही है लेकिन भारत आज भी आध्यात्मिक शक्ति के क्षेत्र में दुनिया से बहुत आगे है। भारत में आध्यात्मिक टूरिज्म का विकास बहुत तेजी से हो रहा है जो दुनिया में कहीं नहीं है। एक अनौपचारिक आंकड़े को देखा जाए तो भारत में प्रति वर्ष 100 करोड़ लोग आध्यात्मिक टूरिज्म करते है।
अध्यात्म अंत: मन को प्रकृति निर्मित प्रत्येक वस्तु से जोड़ना है, अध्यात्म ना तो किसी धर्म का है और ना ही किसी क्षेत्र का अध्यात्म सर्वत्र है सर्व व्याप्त है।
धन से आर्थिक विकास होता है शिक्षा से ज्ञान का विकास होता है लेकिन अध्यात्म से सर्वांगीण विकास होता है। देश के सभी लोगों को अध्यात्म से जरूर जुड़ना चाहिए