Saturday, April 26, 2025
Home Daily Diary News दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व कर्पूरी...

दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जन्मजयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है – *वीरेन्द्र सचदेवा*

कर्पूरी ठाकुर पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने अपने राज्य में 10वीं तक मुफ्त शिक्षा व्यवस्था की घोषणा की – *सुनील यादव*

नई दिल्ली, 24 जनवरी : गरीबों व वंचितों की सशक्त आवाज, सामाजिक समरसता के प्रतीक एवं कुशल राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक स्वर्गीय “कर्पूरी ठाकुर जी” की 100वीं जन्मजयंती और उन्हें भारत रत्न मिलने के अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने महामहिम राष्ट्रपति जी और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओबीसी समाज की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न के हकदार थे और प्रधानमंत्री ने इस बात को स्वीकार कर उनकी 100वीं जयंती पर भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

वीरेंदर सचदेवा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री और एक बात उपमुख्यमंत्री रह चुके है। दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता और समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनके अथक संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

सचदेवा ने कहा कि इस निर्णय से युवा पीढ़ी भी कर्पूरी ठाकुर जी के महान योगदान को जान पाएगी। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी ठाकुर जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है।

सुनील यादव ने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर अपने दो कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह की छाप बिहार के समाज पर छोड़ी है, वैसा दूसरा उदाहरण नहीं दिखता। ख़ास बात ये भी है कि वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने ढाई महीने जेल में बिताए थे। बेदाग छवि के कर्पूरी ठाकुर आजादी से पहले 2 बार और आजादी मिलने के बाद 18 बार जेल गए। सुनील यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय से देश के पूरे ओबीसी समाज में खुशी का माहौल है।

उनकी कोशिशों के चलते ही मिशनरी स्कूलों ने हिंदी में पढ़ाना शुरू किया और आर्थिक तौर पर ग़रीब बच्चों की स्कूल फी को माफ़ करने का काम भी उन्होंने किया था। वो देश के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपने राज्य में 10वीं तक मुफ्त पढ़ाई की घोषणा की थी।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह-प्रभारी महक सिंह, रामखिलाड़ी यादव सहित मोर्चा के तीनों महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व मीडिया के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आतंकियों के साथ ही आतंकी विचार को भी करना होगा खत्म पाक को सिखाना होगा सबक……. डॉ मनोज कुमार शुक्ला

नई दिल्ली/पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की नापाक इरादों देखने को मिले...

हीमोफीलिया व लिवर दिवस पर “शरीर,श्वास व विचार से जीवन निरोग” पर आरजेएस कार्यक्रम आयोजित हुआ

नई दिल्ली । विश्व हीमोफिलिया और लिवर दिवस के उपलक्ष्य में राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (RJS PBH) द्वारा दीदेवार जीवन ज्योति के...

विश्व धरोहर दिवस पर आरजेएस कार्यक्रम में विरासत संरक्षण, पर्यटन आवश्यकताओं व स्थल प्रबंधन पर चर्चा

नई दिल्ली – विश्व धरोहर दिवस यानी विश्व विरासत दिवस (18 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार में विशेषज्ञों ने भारत की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आतंकियों के साथ ही आतंकी विचार को भी करना होगा खत्म पाक को सिखाना होगा सबक……. डॉ मनोज कुमार शुक्ला

नई दिल्ली/पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की नापाक इरादों देखने को मिले...

हीमोफीलिया व लिवर दिवस पर “शरीर,श्वास व विचार से जीवन निरोग” पर आरजेएस कार्यक्रम आयोजित हुआ

नई दिल्ली । विश्व हीमोफिलिया और लिवर दिवस के उपलक्ष्य में राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (RJS PBH) द्वारा दीदेवार जीवन ज्योति के...

विश्व धरोहर दिवस पर आरजेएस कार्यक्रम में विरासत संरक्षण, पर्यटन आवश्यकताओं व स्थल प्रबंधन पर चर्चा

नई दिल्ली – विश्व धरोहर दिवस यानी विश्व विरासत दिवस (18 अप्रैल) के अवसर पर आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार में विशेषज्ञों ने भारत की...

STF operation led by Parthasarathi Mahanta , Chief of STF assisted by Addl SP STF Kalyan Pathak

Major Drug Haul in Amingaon: Narcotics Worth Rs 71 Crore Seized in Two Separate Operations Guwahati, April 18: In a significant blow to interstate drug trafficking...

Recent Comments