Monday, June 16, 2025
Home health भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ब्रेन क्लॉट्स की समस्या से...

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ब्रेन क्लॉट्स की समस्या से जूझ रहे, जानिए ब्रेन क्लॉट के लक्षणों के बारे में

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली शनिवार से महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए हैं। विनोद कांबली ब्रेन क्लॉट्स की समस्या से जूझ रहे हैं।

क्या आप ब्रेन क्लॉट्स की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको समय रहते इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
क्या, आपको दिन भर हम समय थकान और कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो इस तरह के लक्षण ब्रेन क्लॉट्स की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर सुन्न पड़ जाना भी खतरे का संकेत साबित हो सकता है। अचानक से तेज सिर में दर्द होना भी इस गंभीर और जानलेवा बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।

जब किसी के दिमाग में खून के थक्के जमने लगते हैं, तब उसे अक्सर चक्कर आने लगते हैं। इसके अलावा बार-बार भ्रम होना भी ब्रेन क्लॉट्स की समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। वहीं, अगर आपको अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने में दिक्कत महसूस हो रही है तो सावधान हो जाइए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

बता दें कि ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जमने की वजह से मरीज को दृष्टि संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। बोलने में दिक्कत महसूस होना भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी जान पर भी भारी पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

कलाबिंब 2025 के शानदार उत्सव का श्री रघु राय ने किया उद्धाटन

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 5 जून से 9 जून तक बहुप्रतीक्षित कला प्रदर्शनी, कलाबिंब 2025 का आयोजन किया गया । इस...

RJS PBH had organised 375th Webinar in association with Inspiring Indian Women,UK on “UK Me Bharat Ka Parcham”

New Delhi / London– June 14, 2024 – A recent online summit, titled "Promoting Positive Thinking and Empowering the Indian Diaspora, particularly Women, to...

पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर आचार्य सुशील कुमार जी को समर्पित “कल्पवृक्ष संकल्प”

परम पूज्य आचार्य सुशील कुमार जी महाराज की पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

कलाबिंब 2025 के शानदार उत्सव का श्री रघु राय ने किया उद्धाटन

नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 5 जून से 9 जून तक बहुप्रतीक्षित कला प्रदर्शनी, कलाबिंब 2025 का आयोजन किया गया । इस...

RJS PBH had organised 375th Webinar in association with Inspiring Indian Women,UK on “UK Me Bharat Ka Parcham”

New Delhi / London– June 14, 2024 – A recent online summit, titled "Promoting Positive Thinking and Empowering the Indian Diaspora, particularly Women, to...

पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर आचार्य सुशील कुमार जी को समर्पित “कल्पवृक्ष संकल्प”

परम पूज्य आचार्य सुशील कुमार जी महाराज की पर्यावरण जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में भव्य रूप से संपन्न...

कैप्टन विकास गुप्ता का जन्मदिन समर्थकों द्वारा धूम -धाम से मनाया गया

नोएडा में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता का जन्मदिन आज धूमधाम से मनाया गया। हर...

Recent Comments