Thursday, January 16, 2025
Home Daily Diary News सर्वहितकारी वेलफेयर फाउण्डेशन के सहयोग से आरजेसियंस ने मनाया राष्ट्रीय किसान2025 दिवस

सर्वहितकारी वेलफेयर फाउण्डेशन के सहयोग से आरजेसियंस ने मनाया राष्ट्रीय किसान2025 दिवस

नई दिल्ली। “किसान टिकाऊ कृषि पद्धतियों और फसल रोटेशन को अपनाकर वैश्विक बाजार का दोहन कर सकते हैं”।
ये कहना था भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक और कृषि मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉक्टर चंद्रभान सिंह का। उन्होंने कहा कि बेमौसम खेती की नई तकनीक से किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी। किसानों को नई तकनीक की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा नई प्रोद्योगिकियों,फसल चक्रण,जैविक खेती और एकीकृत कृषि विधियों के माध्यम से उत्पादकता में सुधार लाया जा सकता है।
राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान निफ़्टम, कोंडली के प्रोफेसर डा. प्रसन्ना कुमार ने कहा कि निफ्टेम
इच्छुक किसानों और कृषि के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रमाणन, मानक और किसानों के खाद्य प्रसंस्करण की तकनीक से उत्पादन की भरपूर कीमत मिलेगी।
23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस पर सर्व हितकारी वेलफेयर फाउण्डेशन के सहयोग से राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन और संचालन में 299 वां संस्करण आयोजित किया गया।
“कृषि क्षेत्र के नए दौर में पूरा विश्व बना एक मंडी स्थिर मूल्य पर हर माल बिकेगा डब्ल्यू टी ओ की झडी”-
श्री मन्ना ने डा. चंद्रभान सिंह की इस फसल विविधता पर कविता से कार्यक्रम की शुरुआत की।
ऑनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आहर पईन बचाओ अभियान के कन्वीनर एम पी सिन्हा ने सवाल उठाया कि आज हमारे किसान अपनी फसल के बीजों का संरक्षण क्यों नहीं कर पा रहे हैं? ये स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने खेतों में अंधाधुंध पेस्टिसाइड के इस्तेमाल से धरती माता को बचाने की अपील की।
रतनाढ़ पंचायत,भोजपुर के अतिथि वक्ता किसान पुत्र
भानू प्रताप सिंह ने कहा कि
चावल- गेहूं के अलावा क्षेत्र के किसानों के लिए नई तकनीक की जानकारी ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में बिन्दा मन्ना, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा , अशोक कुमार मलिक, सुदीप साहू, लक्ष्मण प्रसाद,ओमप्रकाश,मयंक सोनेश कुमार पाठक, धर्मेंद्र कुमार प्रेमी, आकांक्षा ,सोनू मिश्रा,तरूण ,मानेंद्र, गजेन्द्र, और धनजीत वर्मा आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

प्रवासी भारतीयों की दो पीढ़ियों का सम्मान कर जड़ों से जोड़ने का आगाज़ करेगा आरजेएस पीबीएच

नई दिल्ली। "प्रवासी सहेजते हैं अपने संस्कारों को अपनी संस्कृति को बनाकर आचरण। विदेशों में बिखेरते हैं भारत की खुशबू" इस खुश्बू में मिट्टी की सौंध बढ़ती रहे...

Recent Comments