Thursday, January 16, 2025
Home National वीर बाल दिवस में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानें क्यों मनाया जाता...

वीर बाल दिवस में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानें क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (26 दिसंबर) को वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी सुपोषित पंचायत अभियान की शुरुआत करेंगे। वीर बाल दिवस हर साल भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां हम बताएंगे कि यह दिन क्यों मनाया जाता है और सिख समुदाय और मुगलों से इसका क्या नाता है?

बता दें कि गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों की शहादत की याद में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। और इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें उनके शांति, बलिदान और शहादत के संदेश पर जोर दिया जाता है साथ ही गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इन दोनों पर मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया था, लेकिन दोनों नहीं माने थे तो उन्हें दीवार में जिंदा चिनवा दिया गया था।

इसके बाद से इन दोनों बहादुर बेटों की याद में यह त्योहार मनाया जा रहा है ।
वीर बाल दिवस के मौके पर 1.70 लाख छात्रों को नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही भारत इतिहास बना देगा। पर‍िषदीय विद्यालयों में प्रार्थना के बाद नशा मुक्त संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद एक रिकार्ड बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के सहयोग से बनाया जाएगा। जो देश और दुनिया के लिए एक बड़ा संदेश देने का कार्य करेगा। खालसा इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं के साथ ही उनकी जीवनी के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाएगा।

बता दें कि 26 दिसंबर 1705 को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत हुई थी। साल 2022 से वीर बाल दिवस को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

प्रवासी भारतीयों की दो पीढ़ियों का सम्मान कर जड़ों से जोड़ने का आगाज़ करेगा आरजेएस पीबीएच

नई दिल्ली। "प्रवासी सहेजते हैं अपने संस्कारों को अपनी संस्कृति को बनाकर आचरण। विदेशों में बिखेरते हैं भारत की खुशबू" इस खुश्बू में मिट्टी की सौंध बढ़ती रहे...

Recent Comments