Wednesday, July 16, 2025
Home Uttar Pradesh राम मंदिर में 50 करोड़ का 45 किलो सोना, अभी और काम...

राम मंदिर में 50 करोड़ का 45 किलो सोना, अभी और काम बाकी

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में कुल 45 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसकी शुद्धता शत प्रतिशत है। इसका मूल्य टैक्स को छोड़कर लगभग 50 करोड़ रुपये है।
सोने को मढ़ने का काम अभी शेषावतार मंदिर के शिखर पर बाकी है। उसका काम चल रहा है। साथ ही मंदिर के भूतल, जहां रामलला विराजमान हैं, उसमें सभी दरवाजों में स्वर्ण का प्रयोग किया गया है। सिंहासन में भी सोने का काम किया गया है। बाकी सभी मंदिरों को स्वर्ण मंडित करने का काम पूरा हो चुका है।

बता दें कि नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां पत्थर का अब कोई काम शेष नहीं है। राम मंदिर परिसर में कुछ ऐसे काम हैं, जो दिसंबर 2025 तक पूरे हो जाएंगे। इस निर्माण में संग्रहालय सभागार और गेस्ट हाउस शामिल है। इसका निर्माण अभी चल रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि राम मंदिर का निर्माण भगवान राम की कृपा से ही हुआ है। किसी मनुष्य ने ये काम नहीं किया है, बल्कि किसी दैवीय शक्ति ने ही किया है। राजा राम के दरबार की स्थापना के बाद दर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उसमें समय लग सकता है। क्योंकि, उसमें इतने श्रद्धालु दर्शन करने नहीं जा सकते। उसकी अभी व्यवस्था करनी है।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार की संभावना, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र...

किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जहां 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक और...

दक्षिण पश्चिम रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के लिए 904 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार की संभावना, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र...

किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जहां 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक और...

दक्षिण पश्चिम रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के लिए 904 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो...

रति चौबे-डा.कविता परिहार के नेतृत्व में नागपुर की महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किया राम जानकी संस्थान का सावन महोत्सव2025

नई दिल्ली – राम जानकी परिवार का सावन महोत्सव, मानसून ऋतु का एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव, 15 जुलाई 2025 को सह-आयोजक एडवोकेट रति चौबे...

Recent Comments