Thursday, July 17, 2025
Home Sports रिंकू सिंह की Ring Ceremony बेहद खास, जाने कैसे !

रिंकू सिंह की Ring Ceremony बेहद खास, जाने कैसे !

भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की रस्म रविवार होटल सेंट्रम में पूरी की गई। परिवारीजन, रिश्तेदारों और मित्रों की उपस्थिति में रिंकू सिंह ने जैसे ही प्रिया को रिंग पहनाई तो वो पल प्रिया के लिए काफी भावुक हो गया। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज की आंखों से आंसू की धारा बह निकली।
बता दें कि प्रिया सरोज की आंखों से आंसू देखकर रिंकू सिंह भी थोड़ा असहज हो गए। इसी दौरान होटल के स्टाफ टिशू पेपर लेकर पहुंचा तो प्रिया ने गाल तक पहुंचे आंसुओं को साफ किया। माना जाता है कि बेटी सेलिब्रिटी हो या राजनेता जब मां-बाप से दूर होती हैं तो आंसू आ जाते हैं। इससे पहले रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने होटल में प्री-इंगेजमेंट शूट भी कराया। सफेद शेरवानी में रिंकू और हल्के गुलाबी लहंगे में प्रिया सरोज एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज तक पहुंचे और विधि-विधान से रिंग सेरेमनी की रस्म को पूरा किया।
प्रिया ने रिंकू को पहनाने के लिए कोलकाता से डिजाइनर रिंग ली तो रिंकू ने भी प्रिया के लिए मुंबई से विशेष अंगूठी मंगवाई। दोनों की अंगूठी की कीमत 2.5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। रिंकू ने अलीगढ़ के एक निम्न-मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है। सांसद प्रिया सरोज कॉन्वेंट एजुकेटिड और राजनीतिक परिवार से हैं। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में हुई थी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.राम गोपाल यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन, सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद राजीव राय सहित 300 से अधिक लोगों ने रिंकू और प्रिया को आशीर्वाद दिया। रिंकू-प्रिया की सगाई के लिए प्रिया के पिता विधायक तूफानी सरोज ने अखिलेश व डिंपल यादव समेत 300 मेहमानों को आमंत्रित किया। इनमें जया बच्चन, सांसद पुष्पेंद सरोज, सांसद इकरा हसन, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान समेत सांसद व मंत्री हैं। रिंकू सिंह की तरफ से अधिकांश क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इनमें पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार की संभावना, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र...

किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जहां 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक और...

दक्षिण पश्चिम रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के लिए 904 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार की संभावना, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र...

किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जहां 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक और...

दक्षिण पश्चिम रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के लिए 904 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो...

रति चौबे-डा.कविता परिहार के नेतृत्व में नागपुर की महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किया राम जानकी संस्थान का सावन महोत्सव2025

नई दिल्ली – राम जानकी परिवार का सावन महोत्सव, मानसून ऋतु का एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव, 15 जुलाई 2025 को सह-आयोजक एडवोकेट रति चौबे...

Recent Comments