भारत का रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर तेजी से नए अवसरों और निवेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में, आरपीएस ग्रुप, देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक, ने अपने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट RPS 12th Avenue पर थाई व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। यह दौरा थाई ट्रेड सेंटर और रॉयल थाई एम्बेसी, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित हुआ।
थाईलैंड के 25 प्रमुख निर्माण सामग्री निर्यातकों ने परियोजना का निरीक्षण किया और SCG प्रीकास्ट कम्पाउंड वॉल सिस्टम, आधुनिक गेट सिस्टम और एमएस स्ट्रक्चर्स जैसी उन्नत तकनीकों को करीब से देखा। उन्होंने RPS Auria के 5BHK अपार्टमेंट की गुणवत्ता और डिजाइन की भी सराहना की।
आरपीएस ग्रुप के डायरेक्टर शशांक गुप्ता ने कहा कि थाई प्रतिनिधियों की तकनीकों में रुचि हमारे नवाचार और गुणवत्ता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। वहीं अमन गुप्ता ने इसे भारत-थाईलैंड के बीच निर्माण क्षेत्र में आर्थिक सहयोग मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया।
आरपीएस ग्रुप उत्तर भारत का एक अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर है, जिसने बीते वर्षों में कई प्रीमियम आवासीय और वाणिज्यिक प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।

