Wednesday, November 19, 2025
Home Daily Diary News टी.जे.ए.पी.एस. संगठन की बड़ी घोषणा, 29 अक्टूबर से नई शुरुआत

टी.जे.ए.पी.एस. संगठन की बड़ी घोषणा, 29 अक्टूबर से नई शुरुआत

टी.जे.ए.पी.एस. कृषी विकास शिल्प केंद्र, हुगली, पश्चिम बंगाल जो जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित संगठन है, इसमें जुड़े कर्मचारियों की लंबी प्रतीक्षा अब समाप्त हो गई है। संगठन ने घोषणा की है कि कर्मचारियों का वेतन भुगतान अब चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

संगठन के अनुसार, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय से संबंधित कार्यों की औपचारिक शुरुआत 29 अक्टूबर 2025 से की जाएगी। इस कार्य की शुरुआत सबसे पहले पश्चिम बंगाल से होगी, जिसके बाद बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम राज्यों में क्रमवार रूप से कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

बता दें कि टी.जे.ए.पी.एस. कृषी विकास शिल्प केंद्र कृषि, मत्स्य पालन, लाख की खेती, सौर ऊर्जा, प्राकृतिक खेती तथा नैनो बबल टेक्नोलॉजी (N.B.T.) जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

बहुत जल्द भारत सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से विभिन्न जिलों का दौरा करेगा, ताकि परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया जा सके। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 29 अक्टूबर से कार्य प्रारंभ होने के बाद कर्मचारियों को वेतन प्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, साथ ही कर्मचारियों को अंतिम पत्र भी शीघ्र जारी किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन के सचिव सौमेन कोले, उपाध्यक्ष मृदुल ताराफदार, तथा कोर टीम सदस्य खलील मोहम्मद, शेखर रॉय और बिप्लब रॉय उपस्थित रहे।
इसके साथ ही संगठन ने यह भी जानकारी दी कि नवंबर के प्रथम सप्ताह से तीन नई परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में रोजगार और विकास के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

KC GlobEd के टेक4एड 2025 में AI भविष्य पर बड़ी चर्चा, लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

नई दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) और KC GlobEd के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टेक4एड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 के दूसरे संस्करण का...

दिल्ली में इस्पात उद्योग का बड़ा मंथन,हरित इस्पात और कर सुधारों पर गहन चर्चा

दिल्ली के होटल शांग्री-ला के महोगनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोहे और इस्पात उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसकी...

भारत मंडपम में लगेगा संतों का मेला, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी के अध्यक्षता में 300 से ज्यादा संत होंगे शामिल

राष्ट्रसंत परम पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज की पावन अध्यक्षता में 15 नवंबर 2025 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

KC GlobEd के टेक4एड 2025 में AI भविष्य पर बड़ी चर्चा, लोगों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

नई दिल्ली में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU) और KC GlobEd के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित टेक4एड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2025 के दूसरे संस्करण का...

दिल्ली में इस्पात उद्योग का बड़ा मंथन,हरित इस्पात और कर सुधारों पर गहन चर्चा

दिल्ली के होटल शांग्री-ला के महोगनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोहे और इस्पात उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसकी...

भारत मंडपम में लगेगा संतों का मेला, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी के अध्यक्षता में 300 से ज्यादा संत होंगे शामिल

राष्ट्रसंत परम पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज की पावन अध्यक्षता में 15 नवंबर 2025 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में...

भारत मंडपम में लगेगा संतों का मेला, पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी के अध्यक्षता में 300 से ज्यादा धर्म गुरु होंगे शामिल

राष्ट्रसंत परम पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज की पावन अध्यक्षता में 15 नवंबर 2025 को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में...

Recent Comments