Tuesday, April 15, 2025
Home Crime UP में धारा 144 लागू ,नागरिकता संशोधन के खिलाफ भारत बंद।

UP में धारा 144 लागू ,नागरिकता संशोधन के खिलाफ भारत बंद।

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। आज लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद का ऐलान किया है, राजधानी दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक कई प्रदर्शन भी जारी हैं। बीते कई दिनों से इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए इस एक्ट के विरोध में आज किस तरह हल्ला बोल होगा।

दोपहर 12 बजे से लेफ्ट पार्टियों का मार्च दिल्ली के मंडी हाउस से शुरू होगा जोकि शहीद पार्क तक जारी रहेगा। इसके अलावा दूसरा प्रोटेस्ट 11 बजे से लालकिले से शुरू होकर शहीद पार्क तक चलेगा। स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन आज लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।

1. उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनज़र धारा 144 लागू कर दी गई है। बिना इजाजत कोई भी रैली, धरना, प्रदर्शन, रोड शो नहीं किया जाएगा।

2. उत्तर प्रदेश की तरह ही हैदराबाद पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है और कहा है कि किसी भी प्रदर्शन, रैली, रोड शो को इजाजत नहीं दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

3. कर्नाटक के बेंगलुरु में आज कई संगठनों ने CAA के खिलाफ मार्च निकालने की बात कही है, इसके मद्देनजर धारा 144 लगाई गई है। राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा का जायजा लिया।

4. बिहार के पटना, दरभंगा में भारत बंद के दौरान लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से CAA के खिलाफ नारेबाजी की गई।

5. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आज CAA के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन है, इस प्रदर्शन में स्वरा भास्कर, कुणाल कामरा, फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक राष्ट्र- एक चुनाव बेहद ज़रूरी : सुनील बंसल

नई दिल्ली, 14 अप्रैल को अखिल भारतीय पसमान्दा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक द्वारा आयोजित *पसमान्दा मुस्लिम संवाद* में “एक राष्ट्र, एक...

आरजेएस ने राहुल सांकृत्यायन व शरन रानी की जयंती तथा शौर्य दिवस व राष्ट्रीय प्राचीन वस्तुओं का संरक्षण दिवस मनाया

नई दिल्ली। "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे॥” श्रीमद्भागवत गीता से 9 अप्रैल का शुरू...

जन साधारण को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम _ अफोर्डपिल

जेनेरिक दवाइयों के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल अफोर्डपिल ने अपने नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन D-64, सेक्टर 6, नोएडा में किया। यह आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक राष्ट्र- एक चुनाव बेहद ज़रूरी : सुनील बंसल

नई दिल्ली, 14 अप्रैल को अखिल भारतीय पसमान्दा मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक द्वारा आयोजित *पसमान्दा मुस्लिम संवाद* में “एक राष्ट्र, एक...

आरजेएस ने राहुल सांकृत्यायन व शरन रानी की जयंती तथा शौर्य दिवस व राष्ट्रीय प्राचीन वस्तुओं का संरक्षण दिवस मनाया

नई दिल्ली। "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे॥” श्रीमद्भागवत गीता से 9 अप्रैल का शुरू...

जन साधारण को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम _ अफोर्डपिल

जेनेरिक दवाइयों के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल अफोर्डपिल ने अपने नए प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन D-64, सेक्टर 6, नोएडा में किया। यह आयोजन...

8 अप्रैल को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय,मंगल पांडे की पुण्यतिथि और कुमार गंधर्व की जयंती पर याद किया गया

नई‌ दिल्ली।"जला अस्थियां बारी-बारी चिटकाई जिनमें चिंगारी, जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर लिए बिना गर्दन का मोल कलम, आज उनकी जय बोल। जो अगणित लघु दीप हमारे तूफानों में एक...

Recent Comments