बिहार में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बाढा दी हैं… राज्य में बाढ़ से कई गांव डूब गए हैं, लाखों लोग इससे प्रभावित हुए है… घर जलमंग्न होने के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़क पर शरण लेने को मजबूर है… वही सरकारी मदद भी लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है… ऐसे में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है दिघरा युवा समिति… दिघरा गांव के युवाओं ने एक समूह बनाकर इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद का जिम्मा उठाया है… और बाढ़ पीड़ित इलाकों में जाकर लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं… समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों का बुरा हाल है… ऐसे में यहाँ भी दिघरा युवा समिति ने मदद को हाथ आगे बढाया है… यहाँ भी समिति के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों की मदद की… ये युवा कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दवाईयां और भोजन के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में सहयोग कर रहे हैं… समिति के नेक कार्य की स्थानिय लोग भी जमकर सराहना कर रहे हैं…बता दें दिघरा युवा समिति के कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में सैकड़ों परिवारों का सहारा बने हुए हैं… समिति के सदस्य अमरनाथ ने बताया की इस मुश्किल घड़ी में वो लोगों के साथ हैं…और समिति के जरिये वो लगातार लोगों की मदद करते रहेंगे…गौरतलब हो कि दिघरा युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कोई पहली बार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं की है…वो अक्सर मुश्किल समय में लोगों की मदद करते रहे हैं
बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने दिघरा युवा समिति के कार्यकर्ता, लोग कर रहे तारीफ!
RELATED ARTICLES