Saturday, July 27, 2024
Home Daily Diary News ओ.बी.सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने बैठक कर बजाया लोकसभा का...

ओ.बी.सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने बैठक कर बजाया लोकसभा का बिगुल

 

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा और ओ.बी.सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने आज प्रदेश टीम की संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में आने वाली योजनाओ पर विस्तार से बात की गई। प्रदेश पदाधिकारिओं और जिला अध्यक्षों को काम में जुट जाने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जन-जन तक अपनी विचारधारा पहुँचाने का निर्देश दिया।

ओ.बी.सी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने दिल्ली के सभी प्रमुख ओ.बी.सी समाज को प्रदेश में प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिसके लिए सामाजिक ताने बाने को अधिक मजबूती मिल रही है। कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिया कहा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ओ.बी.सी समाज नया आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजना के केंद्र में ओ.बी.सी समाज है, जिसको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ने ओ.बी.सी मोर्चा की टीम से वार्ता की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के काम में लग जाने के लिए कहा। ओ.बी.सी समाज के लिए हितकारी “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” पर भी चर्चा की गई।

सुनील यादव ने ऐसे कार्यकर्ताओं हो शामिल किया जो हर कसौटी पर खरे उतरे जो पार्टी को विस्तार दे और संगठन की रीति नीति को जन जन तक पहुँचा सके, सुनील यादव ने सोशल इंजीनियरिंग पर काम करते हुए सामाजिक समन्वय भी बनाया है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी में बेहतर प्रदर्शन में कोई कमी न रहे। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी बल्कि कुशल कार्यकर्ताओं को जुम्मेदारी देती रहेगी।

सुनील यादव ने टीम से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ग़रीब कल्याणकारी सोच और सबका साथ सबका विश्वास को आगे बढ़ाने के कार्य में मोर्चे को जुट जाना है। प्रधानमंत्री अनेक योजना है जिसका सीधा लाभ ओ.बी.सी समाज को मिल रहा है, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजना नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है साथ ही अंतिम व्यक्ति तक आज सही मायने में विकास पहुँच रहा है।

2024 को लेकर भाजपा की तैयारियाँ तेज़ हो चुकी है। पार्टी संगठन का विस्तार हो रहा है आने वाले दिनों में ओ.बी.सी मोर्चा दिल्ली में कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसको लेकर तैयारियाँ तेज़ी से शुरू हो चुकी है।

बता दे सुनील यादव भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्री व युवा मोर्चा अध्यक्ष रहे है। दिल्ली विधानसभा 2020 में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के ख़िलाफ़ चुनाव भी लड़ चुके है।

RELATED ARTICLES

भारत में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की कीओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

नई दिल्ली में कीओ ग्रीन एनर्जी, उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के सहयोग से, भारत भर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं...

आरजेएस पीबीएच ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भारत -वंदन और वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई के मद्देनजर 25 जुलाई को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, आरजेएस पीबीएच ने संस्थापक उदय मन्ना के संयोजन...

गायन , कविता-पाठ और हास्य योग से भरपूर मनाया गया आरजेएस का 10वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली में 24 जुलाई को आरजेएस का स्थापना दिवस दिल्ली स्थित दीदेवार जीवन ज्योति, पटेल नगर में सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक दिवस के रुप में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारत में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की कीओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

नई दिल्ली में कीओ ग्रीन एनर्जी, उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के सहयोग से, भारत भर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं...

आरजेएस पीबीएच ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भारत -वंदन और वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई के मद्देनजर 25 जुलाई को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, आरजेएस पीबीएच ने संस्थापक उदय मन्ना के संयोजन...

गायन , कविता-पाठ और हास्य योग से भरपूर मनाया गया आरजेएस का 10वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली में 24 जुलाई को आरजेएस का स्थापना दिवस दिल्ली स्थित दीदेवार जीवन ज्योति, पटेल नगर में सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक दिवस के रुप में...

बिहार को टूरिज्म हब बनाने का बड़ा प्लान, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बिहार को बड़ी सौगात दी है. रोड-इंफ्रा के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज का...

Recent Comments