Saturday, July 27, 2024
Home Daily Diary News नई शिक्षा नीति,सावित्री बाई फुले रमज़ान ,फुलेरा दूज, दांडी कूच और पर...

नई शिक्षा नीति,सावित्री बाई फुले रमज़ान ,फुलेरा दूज, दांडी कूच और पर होगा पाॅजिटिव मीडिया डायलॉग

 

नई दिल्ली। शिक्षकों,विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ “आधुनिक समय में शिक्षा की बदलती प्रणाली” पर राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) दिल्ली स्थित सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, स्वरूप नगर, जीटी करनाल रोड के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन गुरुवार 14 मार्च को करने जा रहा है। आरजेएस पीबीएच संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन चौधरी इंद्राज सिंह सैनी करेंगे और
श्री कबीर आश्रम, जामनगर के साधु प्रेम सागर जगदीश दास जी मुख्य अतिथि होंगे।
अतिथियों का स्वागत स्कूल के एमडी राकेश सैनी और धन्यवाद ज्ञापन निर्मला देवी करेंगी।
श्री मन्ना ने बताया कि नई शिक्षा नीति के सभी नियमों की शुरुआत सत्र 2024-25 से की जाएगी।
सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति, सावित्री बाई फुले,रमज़ान, फुलेरा दूज, दांडी मार्च और पर पाॅजिटिव मीडिया डायलॉग भी किया जाएगा।
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 12 मार्च को फुलेरा दूज का त्योहार श्री राधा कृष्ण को समर्पित है और ये होली के आगमन का प्रतीक भी है।
इस्लाम धर्म में सबसे पाक माह-ए-रमजान इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना होता है और लोग 12 मार्च से 9 अप्रैल तक लगभग महीने भर रोजा रखा जा रहा है | सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं।ये माह इबादत, आत्मसुधार और परोपकारी बनने का‌ संकल्प दिलाता है।
साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने चौबीस दिवसीय 12 मार्च 1930 से 6 अप्रैल 1930 तक नमक सत्याग्रह के लिएदांडी कूच किया था।
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका साबित्रीबाई फुले की 10 मार्च पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। इन्होंने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रेरणा से भारत में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल सहित कुल 18 स्कूल खोले। उन्होंने
छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह, और विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के विरूद्ध काम किया। सन् 1897 में पुणे में महामारी आने पर लोगों की सेवा करते-करते 10 मार्च को अंतिम सांस ले ली।

 

RELATED ARTICLES

IEEE ने नई दिल्ली में लैंडमार्क उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में इंजीनियरिंग शिक्षा के भविष्य पर चर्चा की

भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा को नया आकार देने के लिए नई दिल्ली में IEEE विश्व की सबसे बड़ी टेक्निकल प्रोफेशनल ओर्गेनाइजेशन एडवांसिंग टेक्नोलॉजी फॉर...

भारत में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की कीओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

नई दिल्ली में कीओ ग्रीन एनर्जी, उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के सहयोग से, भारत भर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं...

आरजेएस पीबीएच ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भारत -वंदन और वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई के मद्देनजर 25 जुलाई को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, आरजेएस पीबीएच ने संस्थापक उदय मन्ना के संयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

IEEE ने नई दिल्ली में लैंडमार्क उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में इंजीनियरिंग शिक्षा के भविष्य पर चर्चा की

भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा को नया आकार देने के लिए नई दिल्ली में IEEE विश्व की सबसे बड़ी टेक्निकल प्रोफेशनल ओर्गेनाइजेशन एडवांसिंग टेक्नोलॉजी फॉर...

भारत में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की कीओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

नई दिल्ली में कीओ ग्रीन एनर्जी, उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के सहयोग से, भारत भर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं...

आरजेएस पीबीएच ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भारत -वंदन और वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई के मद्देनजर 25 जुलाई को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, आरजेएस पीबीएच ने संस्थापक उदय मन्ना के संयोजन...

गायन , कविता-पाठ और हास्य योग से भरपूर मनाया गया आरजेएस का 10वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली में 24 जुलाई को आरजेएस का स्थापना दिवस दिल्ली स्थित दीदेवार जीवन ज्योति, पटेल नगर में सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक दिवस के रुप में...

Recent Comments