Friday, May 15, 2026
Home Delhi NCR LPG रिफिलिंग पर फैली अफवाहों पर सरकार सख्त, नई समय-सीमा की खबरों...

LPG रिफिलिंग पर फैली अफवाहों पर सरकार सख्त, नई समय-सीमा की खबरों को बताया गलत

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां कालाबाजारी और जमाखोरी की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी है और समय-समय पर जरूरी अपडेट जारी कर रही है।

इसी क्रम में एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग को लेकर कुछ भ्रामक खबरें सामने आई थीं, जिन्हें पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि रिफिल बुकिंग की समय-सीमा में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार के मुताबिक, कुछ न्यूज रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा था कि एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। इन दावों में कहा गया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले कनेक्शन के लिए रिफिल बुकिंग की समय-सीमा 45 दिन कर दी गई है, जबकि गैर-पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए सिंगल सिलेंडर पर 25 दिन और डबल सिलेंडर पर 35 दिन की सीमा तय की गई है।
मंत्रालय ने इन सभी दावों को गलत और भ्रामक बताते हुए कहा है कि ऐसी कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है और मौजूदा व्यवस्था पहले की तरह ही लागू रहेगी।

बता दें कि भारत सरकार ने वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत अब तक करोड़ों महिलाओं को लाभ मिल चुका है और उन्हें स्वच्छ ईंधन की सुविधा दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ी सौगात, जल्द खातों में आएंगे ₹1,000 — CM जोसेफ विजय का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ‘कलैंग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना...

दिल्ली में पहली बार दौड़ी हाइड्रोजन बसें, सेंट्रल विस्टा में शुरू हुई ग्रीन शटल सर्विस

राजधानी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। अब दिल्ली भी स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में तेजी से...

नई दिल्ली में खुला महिलाओं के लिए भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

नई दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव में महिलाओं को समर्पित भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल “The Women’s Hospital (TWH)” शुरू हो गया है। इस अत्याधुनिक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तमिलनाडु में महिलाओं को बड़ी सौगात, जल्द खातों में आएंगे ₹1,000 — CM जोसेफ विजय का ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ‘कलैंग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना...

दिल्ली में पहली बार दौड़ी हाइड्रोजन बसें, सेंट्रल विस्टा में शुरू हुई ग्रीन शटल सर्विस

राजधानी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। अब दिल्ली भी स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में तेजी से...

नई दिल्ली में खुला महिलाओं के लिए भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

नई दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव में महिलाओं को समर्पित भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल “The Women’s Hospital (TWH)” शुरू हो गया है। इस अत्याधुनिक...

सीडी फाउंडेशन ने वैश्विक स्तर पर पूरे किए 11 वर्ष, नई दिल्ली में “गोल्डन इयर्स ग्लोबल” पहल का शुभारंभ

दिल्ली एनसीआर स्थित ताज सूरजकुंड रिज़ॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय संवाद, संस्कृति, पर्यटन और आतिथ्य के प्रोत्साहन का केंद्र बना, सीडी फाउंडेशन ने अपने 11वें वार्षिक...

Recent Comments