Sunday, September 8, 2024
Home Crime पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फूटा गुस्सा ,विधानसभा के सामने बैठे धरने...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फूटा गुस्सा ,विधानसभा के सामने बैठे धरने पर। तो वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी पहुची उन्नाव।

उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठे हैं। अखिलेश यादव के साथ उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी धरने पर बैठे हैं।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश हैदराबाद की घटना को लेकर गुस्से में था। खासकर बहनें और माताएं। और उसके बाद उन्नाव की घटना उसी तरह से हुई। उन्नाव की घटना बीजेपी सरकार में पहली बार नहीं है, जो बेटी के साथ हुआ। वह बहादुर थी, उसकी आखिरी शब्द थे की वह जिंदा रहना चाहती थी। सफदरजंग के डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई। हमारे लिए यह काला दिवस है। एक बेटी जो न्याय मांग रही थी हम उसे न्याय नहीं दे पाए।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के राज में यह पहली घटना नहीं है। याद कीजिए जब मुख्यमंत्री आवास के सामने एक बेटी न्याय मांग रही थी और उसे आत्मदाह की कोशिश करनी पड़ी तब जाकर मुकदमा लिखा गया। याद कीजिए बाराबंकी के उस बेटी की घटना जो यहीं मुख्यमंत्री आवास पर आई थी न्याय मांगने के लिए। उसने भी आत्मदाह किया और बाद में उसकी जान नहीं बची। उन्नाव की एक बेटी का तो पूरा परिवार खो दिया। कौन दोषी था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोषी थी। यह बेटी जिसकी जान गई है तो उसके भी कोई दोषी हैं तो वह सरकार है क्योंकि सरकार की जानकारी में था।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग हैं। जब उसका पूरा शरीर जला तो वो भागी ताकि लोग उसकी गुहार सुनें। भारतीय जनता पार्टी सरकार पहले दिन से कह रही थी कि कानून-व्यवस्था ठीक की जाएगी। इसी सदन में मुख्यमंत्री ने कहा था। मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो अपराध करेंगे उन्हें ठोक दिया जाएगा। लेकिन क्या वजह है, क्या कारण है कि अपराधी यहीं पर हैं। जो बात सदन में कही गई हो। उसके बाद भी सरकार एक बेटी की जान नहीं बचा पाई।

बीजेपी सरकार में ना बेटियां सुरक्षित हैं, न सड़क पर बेटियों का सम्मान है। क्या यही भारतीय जनता पार्टी का नारा था???

वही प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी परिवार से मिलने उनके घर के अंदर गई हैं। वे परिजनों से अकेले में मुलाकात कर यह जानना चाहती हैं कि परिवार अब क्या चाहता है।

RELATED ARTICLES

आरडी फूड प्रोडक्ट्स के सहयोग से आरजेएस पीबीएच की बारह दिवसीय बिहार यात्रा छ: सितंबर को संपन्न

नई दिल्ली। सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन की यात्रा आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक व यात्रा के सह-आयोजक लक्ष्मण प्रसाद सहयोग से 26 अगस्त...

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने नई दिल्ली में अपना 29वां दीक्षांत समारोह किया आयोजित

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 5 सितंबर 2024 को स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में अपना 29वां AIMA दीक्षांत समारोह आयोजित...

मेरिनो का डेली मिड -डे मील प्रोग्राम : युवा मन को संवारते हुए और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव

1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान, उन पहलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है जो समुदायों में बदलाव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आरडी फूड प्रोडक्ट्स के सहयोग से आरजेएस पीबीएच की बारह दिवसीय बिहार यात्रा छ: सितंबर को संपन्न

नई दिल्ली। सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन की यात्रा आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक व यात्रा के सह-आयोजक लक्ष्मण प्रसाद सहयोग से 26 अगस्त...

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने नई दिल्ली में अपना 29वां दीक्षांत समारोह किया आयोजित

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 5 सितंबर 2024 को स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में अपना 29वां AIMA दीक्षांत समारोह आयोजित...

मेरिनो का डेली मिड -डे मील प्रोग्राम : युवा मन को संवारते हुए और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव

1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान, उन पहलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है जो समुदायों में बदलाव...

राव नरबीर ने खट्टर से मुलाकात कर अपनी टिकट बचाने की कोशिश की, बादशाहपुर से मनीष यादव को टिकट

गुड़गांव: हरियाणा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह, जो वर्तमान में भाजपा से विधायक हैं, अपनी राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे...

Recent Comments