Friday, September 20, 2024
Home Daily Diary News दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ''भारत बचाओ रैली'', राहुल गाँधी,...

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ”भारत बचाओ रैली”, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी, सोनिया गाँधी व कई कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली आयोजित कर रही है। इस रैली का उद्देश्य बीजेपी सरकार की ‘विभाजनकारी’ नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे।

कांग्रेस पार्टी आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली कर रही है। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।

 

 

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में उत्तर प्रदेश से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस रैली में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भागीदारी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग 200 लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनाई गई थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रैली से पहले एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुंचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में जनसभा को संबोधित करूंगा।

RELATED ARTICLES

पितृ पक्ष और विश्वकर्मा जयंती पर आरजेएस पीबीएच का कार्यक्रम आयोजित हुआ

नई दिल्ली। राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) द्वारा उदय कुमार मन्ना के संयोजन में "आत्मा का घर और जीवन का सृजन* विषय...

कुशवाहा समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया श्री राम परिवार पूजन एवं श्री कुश लव जन्मोत्सव

गाजियाबाद : विजयनगर सेक्टर 9 के मवई गांव स्थित श्री कृष्ण मंदिर में अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला श्री...

पीएसएआईआईएफ के सहयोग से विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2024 पर 260वां आरजेएस पीबीएच वेबिनार

नई दिल्ली। राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) द्वारा पीएसएआईआईएफ के सहयोग से “रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार” विषय पर वेबिनार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पितृ पक्ष और विश्वकर्मा जयंती पर आरजेएस पीबीएच का कार्यक्रम आयोजित हुआ

नई दिल्ली। राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) द्वारा उदय कुमार मन्ना के संयोजन में "आत्मा का घर और जीवन का सृजन* विषय...

कुशवाहा समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया श्री राम परिवार पूजन एवं श्री कुश लव जन्मोत्सव

गाजियाबाद : विजयनगर सेक्टर 9 के मवई गांव स्थित श्री कृष्ण मंदिर में अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला श्री...

पीएसएआईआईएफ के सहयोग से विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2024 पर 260वां आरजेएस पीबीएच वेबिनार

नई दिल्ली। राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) द्वारा पीएसएआईआईएफ के सहयोग से “रोगी सुरक्षा के लिए निदान में सुधार” विषय पर वेबिनार...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहली बार होगा सम्मिश्रण सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य संसदीय सचिव एवं जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 13 से 19...

Recent Comments