Thursday, July 17, 2025
Home Delhi NCR कला भारती फाउंडेशन ने मनाया ऑनलाइन होली उत्सव

कला भारती फाउंडेशन ने मनाया ऑनलाइन होली उत्सव

नई दिल्ली: 27 मार्च। कला भारती फाउंडेशन के पेज पर होली कवि सम्मेलन का लाइव कार्यक्रम सफल रहा देश के जाने माने कवियों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन रचना निर्मल ने किया और कार्यक्रम की शुरुआत बहुत ही सुंदर सरस्वती वंदना से हुई जिसे संध्या ढींगरा ने गाया। देश की वरिष्ठ कवियित्री डा रमा सिंह इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही और उन्होंने होली के इस पावन पर्व पर कृष्ण और राधा के प्रेम और बृज की होली तमाम रंग पेश किए। इस कार्यक्रम में कोलकाता से जुड़े कवि सुशील साहिल ने भी खूब रंग जमाया, होली पर उनकी संगीतमय प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। देहरादून से जुड़े कवि सतीश बंसल की काव्यात्मक शैली और गीतात्मकता में पिरोए हुए गीतों और माहिया ने आनंदित किया। वरिष्ठ कवियित्री निशा भार्गव हास्य और व्यंग्य की शैली के लिए जानी जाती है। माहौल को हल्का फुल्का बनाते हुए उन्होंने आज की बेहतरीन तस्वीर पेश की और हास्य ने नए नए रंग पेश किए। डा विवेक गौतम की कविताएं हमेशा की तरह एक अपने साथ एक सार्थकता लिए होती हैं लेकिन साथ ही उनका हास्य और व्यंग्य में अपनी बात कहने की शैली ने खूब मनोरंजन किया। कला भारती के संस्थापक डा सुशील भारती ने आमंत्रित कवियों का स्वागत और संस्था के उद्देश्यों से परिचित कराया और संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सोनी ने कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित कवियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की कला भारती सबकी संस्था है और वे समय समय पर कवियों और कलाकारों से इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा करती हैं।

RELATED ARTICLES

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार की संभावना, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र...

किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जहां 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक और...

दक्षिण पश्चिम रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के लिए 904 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार की संभावना, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्र...

किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट ने ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जहां 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक और...

दक्षिण पश्चिम रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) की ओर से अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के लिए 904 पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो...

रति चौबे-डा.कविता परिहार के नेतृत्व में नागपुर की महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किया राम जानकी संस्थान का सावन महोत्सव2025

नई दिल्ली – राम जानकी परिवार का सावन महोत्सव, मानसून ऋतु का एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव, 15 जुलाई 2025 को सह-आयोजक एडवोकेट रति चौबे...

Recent Comments