Saturday, July 27, 2024
Home Daily Diary News बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन

बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन

बिहार सरकार में पूर्व एमएलसी और पूर्व मंत्री रहे रघुनाथ गुप्ता का 79 वर्ष की आयु में नोएडा में निधन हो गया। बगताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रघुनाथ गुप्ता नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे। रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया।

जेपी आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे रघुनाथ गुप्ता
मूल रूप से बिहार में पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी निवासी रघुनाथ गुप्ता उस 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी रहे, जो जयप्रकाश नारायण ने साल 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई थी। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने सबसे आगे रहकर छात्र हितों के लिए खूब आंदोलन किए।
19 महीने जेल में सही यातना
यहीं से वे राजनीति में आगे बढ़ते गए। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार शासन में मंत्री स्तर तक के विभिन्न पदों पर रहे। वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के नेता रहे। आपात काल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी।

सपा से लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से रघुनाथ गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

IEEE ने नई दिल्ली में लैंडमार्क उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में इंजीनियरिंग शिक्षा के भविष्य पर चर्चा की

भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा को नया आकार देने के लिए नई दिल्ली में IEEE विश्व की सबसे बड़ी टेक्निकल प्रोफेशनल ओर्गेनाइजेशन एडवांसिंग टेक्नोलॉजी फॉर...

भारत में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की कीओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

नई दिल्ली में कीओ ग्रीन एनर्जी, उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के सहयोग से, भारत भर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं...

आरजेएस पीबीएच ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भारत -वंदन और वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई के मद्देनजर 25 जुलाई को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, आरजेएस पीबीएच ने संस्थापक उदय मन्ना के संयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

IEEE ने नई दिल्ली में लैंडमार्क उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में इंजीनियरिंग शिक्षा के भविष्य पर चर्चा की

भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा को नया आकार देने के लिए नई दिल्ली में IEEE विश्व की सबसे बड़ी टेक्निकल प्रोफेशनल ओर्गेनाइजेशन एडवांसिंग टेक्नोलॉजी फॉर...

भारत में महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने की कीओ ग्रीन एनर्जी की नई पहल

नई दिल्ली में कीओ ग्रीन एनर्जी, उत्तरांचल क्लब ट्रस्ट के सहयोग से, भारत भर में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं...

आरजेएस पीबीएच ने अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भारत -वंदन और वसुधैव कुटुम्बकम् कार्यक्रम आयोजित किया

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई के मद्देनजर 25 जुलाई को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, आरजेएस पीबीएच ने संस्थापक उदय मन्ना के संयोजन...

गायन , कविता-पाठ और हास्य योग से भरपूर मनाया गया आरजेएस का 10वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली में 24 जुलाई को आरजेएस का स्थापना दिवस दिल्ली स्थित दीदेवार जीवन ज्योति, पटेल नगर में सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक दिवस के रुप में...

Recent Comments