Thursday, January 16, 2025
Home National मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं सुनील यादव ने भाजपा प्रत्याशी कमलजीत...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं सुनील यादव ने भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत व योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में की विशाल जनसभा

 

पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र व उत्तर पश्चिम लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने उत्तम नगर व नांगलोई में बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा देश के हर कोने में बैठे भारतीयों को यह देखकर बहुत दुख होता है की देश की राजधानी दिल्ली में एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री है जो बेल पर है।

इस अवसर पर अनेक स्थानों पर नागरिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन प्रकट किया।

अपने सम्बोधन में सुनील यादव ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की गारंटी के साथ खड़ा है, भाजपा के प्रति जनसमर्थन साफ दिखाई दे रहा है।

सुनील यादव ने कहा एक तरफ कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानो को दे रही है, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि एससी, एसटी, ओबीसी के हक की रक्षा कर कांग्रेस द्वारा इनके आरक्षण पर डाका नहीं मारने देंगे ।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों से आवहण किया की वह दिल्ली को नये विकास आयाम एवं भ्रष्टाचार से मुक्त देश के लिए भाजपा को चुन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकतांत्रिक सेना में अपना सिपाही जोड़ें।

कमलजीत सहरावत ने कहा पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे व नागरिक सेवा में तत्पर रहूंगी।

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा देश में सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा व गरीब कल्याण के अनेको कार्य हुए है जिनको आगे लेकर जाएंगे।

ओबीसी सामाजिक सम्मेलन में मोर्चा प्रदेश महामंत्री राम खिलाडी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, जिला अध्यक्ष सहित ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्तिथ रहे।

RELATED ARTICLES

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

प्रवासी भारतीयों की दो पीढ़ियों का सम्मान कर जड़ों से जोड़ने का आगाज़ करेगा आरजेएस पीबीएच

नई दिल्ली। "प्रवासी सहेजते हैं अपने संस्कारों को अपनी संस्कृति को बनाकर आचरण। विदेशों में बिखेरते हैं भारत की खुशबू" इस खुश्बू में मिट्टी की सौंध बढ़ती रहे...

Recent Comments