Thursday, January 16, 2025
Home National घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली दुरंतो-पूर्वा- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस...

घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली दुरंतो-पूर्वा- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें कई घंटे लेट

घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में धुंध और घना कोहरे देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। इनमें से कई ट्रेनें सुपरफास्ट और एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कई लोकल ट्रेनें भी लेट हैं।

बता दें कि अवध असम एक्सप्रेस, जो मूल रूप से सुबह 7:07 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे 38 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4 बजे आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 7:20 बजे आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 65 मिनट की देरी से है। साथ ही संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सुबह 7:55 बजे आने वाली थी अब अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 23 मिनट देरी से चल रही है।
इसके अतिरिक्त शिव गंगा एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट लेट है। पूर्वा एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 6:05 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे देरी से चल रही है। सुबह 9:10 बजे आने वाली गोदा दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंचेगी। बुई एनडीएलएस एक्सप्रेस एक घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4:45 बजे आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी देरी से दिल्ली पहुंची।

मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम को स्मॉग और हल्का कोहरा लौटने की उम्मीद है ।

RELATED ARTICLES

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आठ प्रवासी भारतीयों को गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में आरजेएस ने सम्मानित किया

नई दिल्ली, - भारतीय प्रवासियों, मीडिया पेशेवरों और शिक्षाविदों का एक विविध समूह आज इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी (आईएनएस) में 15 जनवरी2025 को एकत्र हुआ,...

वार्ष्णेय समाज का राजनीति में कदम, महासभा का मिला समर्थन, जल्द होगा पार्टी के नाम का ऐलान

देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में वार्ष्णेय वैश्य समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है और प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण...

जिलाध्यक्षों की पहली सूची! ये नाम हुए तय!

मध्य प्रदेश भाजपा ने 15 जिलों के अध्यक्षों के चयन को लेकर रविवार को मंथन किया। इनमें इंदौर, जबलपुर, सागर में खींचतान को लेकर...

प्रवासी भारतीयों की दो पीढ़ियों का सम्मान कर जड़ों से जोड़ने का आगाज़ करेगा आरजेएस पीबीएच

नई दिल्ली। "प्रवासी सहेजते हैं अपने संस्कारों को अपनी संस्कृति को बनाकर आचरण। विदेशों में बिखेरते हैं भारत की खुशबू" इस खुश्बू में मिट्टी की सौंध बढ़ती रहे...

Recent Comments