Thursday, April 16, 2026
Home News नोएडा में HEE Foundation ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई जागरूकता भरी होली

नोएडा में HEE Foundation ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई जागरूकता भरी होली

सेवा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ कार्यरत “ही फाउंडेशन” द्वारा नोएडा में जरूरतमंद बच्चों के साथ होली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित होली के प्रति जागरूक करना रहा।

HEE Foundation स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर कार्य करने वाली एक गैर-लाभकारी सामाजिक संस्था है।

कार्यक्रम में दिनेश सोलंकी (चौकी इंचार्ज, सरस्वती इन्क्लेव), डॉ. दिव्या सिंह (जनरल फिजिशियन, फेलिक्स हॉस्पिटल), रामशरण शर्मा (एसआई, यूपी पुलिस), प्रभात रंजन (प्रधानाचार्य, बीपीएस इंटरनेशनल स्कूल) एवं फैशन डिज़ाइनर अनामिका ठाकुर सहित कई अतिथिगण उपस्थित रहे।

इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, किताबें एवं गुलाल वितरित किए गए तथा प्राकृतिक रंगों से सुरक्षित होली खेलने और नियमित पढ़ाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अतिथियों ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता सहित “ही फाउंडेशन” टीम के सदस्य—याशिका मित्तल, प्रखर वार्ष्णेय, ब्रह्मानंद झा, दुर्गा प्रसाद, खुशबू झा, प्रशांत यादव, विकास थापा एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

भगवान महावीर के सिद्धांतों से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित भगवान...

Recent Comments