Monday, April 27, 2026
Home Daily Diary News गाजियाबाद के विनोद यादव व लव यादव के भतीजे लकी यादव का...

गाजियाबाद के विनोद यादव व लव यादव के भतीजे लकी यादव का रिसेप्शन दिल्ली अशोका होटल में धूमधाम से संपन्न

गाजियाबाद के प्रतिष्ठित यादव परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है। वरिष्ठ सपा नेता विनोद यादव तथा प्रतिष्ठ व्यापारी लव यादव के भतीजे लकी यादव (स्वर्गीय संजय यादव के सुपुत्र) और उनकी पत्नी यादवी यादव का भव्य रिसेप्शन समारोह दिल्ली के अशोका होटल में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पारंपरिक उत्साह के साथ आधुनिक भव्यता का अनोखा संगम देखने को मिला।रिसेप्शन में यादवी यादव व लकी यादव दंपती ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे आयोजन को यादगार बनाने के लिए होटल परिसर को फूलों, लाइटिंग और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भव्य दावत भी रखी गई, जिसमें उत्तर भारतीय परंपरागत व्यंजनों का खासा रंग देखा गया।एनसीआर के गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस रिसेप्शन समारोह में गाजियाबाद, नोएडा तथा पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के उच्च प्रशासनिक अधिकारी, न्यायपालिका ,प्रमुख राजनीतिक नेता और प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल हुए। परिवार के करीबी रिश्तेदारों के अलावा स्थानीय प्रशासन, व्यापार जगत और खेल क्षेत्र के कई नामचीन चेहरों ने शिरकत कर दंपती को आशीर्वाद दिया। समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने लकी यादव और यादवी यादव को शुभकामनाएं देते हुए परिवार की खुशी में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।विनोद यादव और लव यादव ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रिसेप्शन न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे यादव समाज के लिए गर्व का क्षण है। स्वर्गीय संजय यादव की याद में भी भावुक पल देखे गए, जहां परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।यह आयोजन गाजियाबाद के सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में इन दिनों चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लकी-यादवी दंपती अब नई जिंदगी की शुरुआत के साथ समाजसेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।रिसेप्शन की यादें हमेशा ताजा रहेंगी
दिल्ली अशोका होटल में आयोजित यह भव्य समारोह न केवल दंपती के लिए बल्कि पूरे परिजनों के लिए अविस्मरणीय रहा। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां शुभचिंतक लगातार बधाइयां दे रहे हैं। इस भव्य आयोजन की एक और ख़ास बात रही है इस आयोजन में सभी पॉर्टी के राजनीतिक, केंद्रीय , राज्य के मंत्री और सांसदों ने नव दंपत्ति को अपना आशीवर्द दिया क्योंकि यादव परिवार ग़ाज़ियाबाद के प्रतिष्ठित परिवार में से एक हैं।

RELATED ARTICLES

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

आरजेएस के कार्यक्रम में ग्रामीण शिक्षा और प्रेरणास्रोत विभूतियों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के साथ मिलकर अपने 544वें कार्यक्रम का आयोजन किया।...

Recent Comments