Sunday, June 14, 2026
Home Daily Diary News आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों के कुल 19 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिसमें टीम संकल्प के 9 में से 8 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त कर स्पष्ट बढ़त हासिल की।

विशेष उल्लेखनीय बात यह रही कि CA आनंद अग्रवाल की शादी एवं CA पुनीत की सगाई जैसे पारिवारिक आयोजनों के बावजूद, दोनों ने न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि दोनों ही विजयी प्रत्याशी भी रहे। यह उनकी प्रतिबद्धता और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

साथ ही, आम्रपाली एम्पायर के 13 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी विजयी टीम में CA एवं डॉक्टर (Dr.) पेशे से जुड़े सदस्य शामिल हुए हैं, जो सोसाइटी के लिए एक नई और सकारात्मक संकेत है।

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को टीम संकल्प के निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। यह कार्यक्रम सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में लगभग 100 निवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह में श्री रवि कुमार सिंह को अध्यक्ष, डॉ. अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, श्री अवनीश गुप्ता को महासचिव, श्री विवेकानंद झा को संयुक्त सचिव, CA आनंद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष-I, CA पुनीत कुमार को कोषाध्यक्ष-II, तथा श्री चंदन दुबे, श्री उत्कर्ष रस्तोगी, श्री राहुल त्यागी एवं श्री सौरभ चतुर्वेदी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में श्रीमति कात्यायनी चतुर्वेदी एवं श्री ए. के. मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सोसाइटी के गणमान्य निवासियों ने तालियों के साथ नए AOA सदस्यों का स्वागत किया और सोसाइटी के विकास को नई दिशा देने की अपेक्षा व्यक्त की।

टीम संकल्प के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने सभी निवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे सभी के सम्मान का ध्यान रखते हुए पारदर्शिता, सहभागिता एवं विकास के साथ कार्य करेंगे, और आम्रपाली एम्पायर को एक सशक्त एवं एकजुट समुदाय के रूप में आगे बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments