Friday, May 15, 2026
Home Daily Diary News नोएडा में दिव्यांग सशक्तीकरण का बड़ा अभियान, 6000 से अधिक लोगों को...

नोएडा में दिव्यांग सशक्तीकरण का बड़ा अभियान, 6000 से अधिक लोगों को मिला नया जीवन सहारा

उत्तर प्रदेश की “शो विंडो” कहे जाने वाले नोएडा शहर में स्पार्क मिंडा फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8 दिवसीय दिव्यांग सशक्तीकरण मेगा कैंप का भव्य समापन हुआ। इस विशेष शिविर में देशभर से आए 6000 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हें नई जिंदगी जीने का सहारा दिया गया।

सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी परिसर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2015 से लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से अब तक 38,000 से अधिक दिव्यांगजनों को सशक्त बनाया जा चुका है।

स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की पहल सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसे शिविरों का आयोजन कर रही है। दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है।

इसी कड़ी में वर्ष 2024 में स्पार्क मिंडा को राष्ट्रपति द्वारा “Best Employer for Persons with Disabilities” अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है, जो संस्था की प्रतिबद्धता और सामाजिक योगदान को दर्शाता है।

शिविर के समापन अवसर पर स्पार्क मिंडा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मिंडा और चेयरपर्सन सारिका मिंडा भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सारिका मिंडा ने बताया कि वर्ष 2030 तक 50,000 से अधिक दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह शिविर न केवल दिव्यांगजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया, बल्कि समाज में समावेशिता और सशक्तीकरण का एक मजबूत संदेश भी देता है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में पहली बार दौड़ी हाइड्रोजन बसें, सेंट्रल विस्टा में शुरू हुई ग्रीन शटल सर्विस

राजधानी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। अब दिल्ली भी स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में तेजी से...

नई दिल्ली में खुला महिलाओं के लिए भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

नई दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव में महिलाओं को समर्पित भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल “The Women’s Hospital (TWH)” शुरू हो गया है। इस अत्याधुनिक...

सीडी फाउंडेशन ने वैश्विक स्तर पर पूरे किए 11 वर्ष, नई दिल्ली में “गोल्डन इयर्स ग्लोबल” पहल का शुभारंभ

दिल्ली एनसीआर स्थित ताज सूरजकुंड रिज़ॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय संवाद, संस्कृति, पर्यटन और आतिथ्य के प्रोत्साहन का केंद्र बना, सीडी फाउंडेशन ने अपने 11वें वार्षिक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में पहली बार दौड़ी हाइड्रोजन बसें, सेंट्रल विस्टा में शुरू हुई ग्रीन शटल सर्विस

राजधानी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी और राहतभरी खबर सामने आई है। अब दिल्ली भी स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में तेजी से...

नई दिल्ली में खुला महिलाओं के लिए भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल

नई दिल्ली के नेहरू एन्क्लेव में महिलाओं को समर्पित भारत का पहला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल “The Women’s Hospital (TWH)” शुरू हो गया है। इस अत्याधुनिक...

सीडी फाउंडेशन ने वैश्विक स्तर पर पूरे किए 11 वर्ष, नई दिल्ली में “गोल्डन इयर्स ग्लोबल” पहल का शुभारंभ

दिल्ली एनसीआर स्थित ताज सूरजकुंड रिज़ॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय संवाद, संस्कृति, पर्यटन और आतिथ्य के प्रोत्साहन का केंद्र बना, सीडी फाउंडेशन ने अपने 11वें वार्षिक...

दिल्ली में ‘जीव दया दिवस’ पर भव्य आयोजन, पशु-पक्षियों के प्रति सेवा भाव का दिया संदेश

दिल्ली में ‘जीव दया दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जल, थल और नभ के जीवों के प्रति...

Recent Comments