Monday, June 29, 2026
Home Daily Diary News दिल्ली में ‘जीव दया दिवस’ पर भव्य आयोजन, पशु-पक्षियों के प्रति सेवा...

दिल्ली में ‘जीव दया दिवस’ पर भव्य आयोजन, पशु-पक्षियों के प्रति सेवा भाव का दिया संदेश

दिल्ली में ‘जीव दया दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जल, थल और नभ के जीवों के प्रति मानव के कर्तव्यों को लेकर जागरूकता और सेवा भाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर आयोजक ने सभी देश-विदेश से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों ने बड़े मनोयोग से पशु-पक्षियों की सेवा कर अक्षय पुण्य अर्जित किया।

उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले सभी भाई-बहनों का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनहित के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां, धर्मगुरु और दिल्ली के प्रमुख व्यवसायी भी शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न धर्मों में “जीवों के प्रति मानव का कर्तव्य” विषय पर विशेष चर्चा की गई।

धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच देश के प्रसिद्ध कव्वाली एवं भजन गायक साबरी ब्रदर्स, निशि जी, अलका जी और तपस कुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजनों और सूफियाना कलाम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में रविदास परंपरा के हितकारी जी और जगतगुरु धर्माचार्य श्री कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने बधाई गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर मौजूद लोग भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए।

बता दें कि कार्यक्रम के अंत में नेशनल एक्सप्रेस के प्रमुख विपिन गुप्ता ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Rising Achievers Awards 2026: देशभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित Rising Achievers Awards Ceremony 2026 सफलता और उत्कृष्टता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश...

आरजेएस पीबीएच ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान पर चर्चा की, 7 अगस्त को सातवीं पुस्तक का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस( आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित 588वें वेबिनार में दुनिया भर में भारत...

किसानों के बकाया पर सरकार सख्त, 81 शुगर मिलों को नोटिस जारी

देश में इन दिनों चीनी और इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Rising Achievers Awards 2026: देशभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह

नई दिल्ली में आयोजित Rising Achievers Awards Ceremony 2026 सफलता और उत्कृष्टता का एक भव्य उत्सव बनकर सामने आया। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश...

आरजेएस पीबीएच ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक योगदान पर चर्चा की, 7 अगस्त को सातवीं पुस्तक का होगा लोकार्पण

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस( आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया द्वारा आयोजित 588वें वेबिनार में दुनिया भर में भारत...

किसानों के बकाया पर सरकार सख्त, 81 शुगर मिलों को नोटिस जारी

देश में इन दिनों चीनी और इथेनॉल को लेकर चर्चा तेज है। केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और...

देश के 6 वीर सपूतों को सलाम, ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम सार्वजनिक

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार ने पहली बार आधिकारिक तौर पर उन छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा...

Recent Comments