Monday, July 13, 2026
Home Daily Diary News “द अशोक फाउंडेशन” का यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम में शुभारंभ

“द अशोक फाउंडेशन” का यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम में शुभारंभ

द अशोक फाउंडेशन का शुभारंभ समारोह शनिवार यशोदा मेडिसिटी, इंदिरापुरम के सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, कैंसर विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं समाज के अनेक गणमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉक्टर उपासना अरोड़ा, एम डी , यशोदा मेडिसिटी, श्री ओ पी सिन्हा, असिस्टेंट कमिश्नर, इनकम टैक्स,एवं डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष नवरत्न फाउंडेशन ने दीप प्रज्जलवन कर के किया
उसके उपरांत श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, चेयरपर्सन अशोक फाउंडेशन ,यशोदा मेडिसिटी कैंसर विभाग के चेयरमैन डॉ. मनीष सिंघल, अशोक श्रीवास्तव और डॉ विपिन कुमार, अध्यक्ष इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फाउंडेशन का शुभारंभ किया।
फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता स्वर्गीय श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव की पावन स्मृति में इस संस्था की स्थापना की है। यह संस्था कैंसर बीमारी की रोकथाम, जागरूकता एवं उपचार संबंधी सहयोग पर कार्य करेगी तथा कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को यथासंभव सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन एवं भावनात्मक सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेगी।
कार्यक्रम के दौरान यशोदा मेडिसिटी प्रबंधन एवं अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। इस सहयोग के लिए फाउंडेशन की ओर से सभी चिकित्सकों डॉ मनीष सिंघल, डॉ गगन सैनी, डॉ सतेंद्र कौर, डॉ सुमंत भोलू एवं डॉ सुनील डागर के साथ साथ अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अनुरंजन श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा कि 7 मई 2021 वह दिन था जिसने उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया, जब उन्होंने अपने पिता को कैंसर के कारण खो दिया। पिता के उपचार के दौरान मिले अनुभवों ने उन्हें यह महसूस कराया कि सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग कैंसर से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए कितनी बड़ी ताकत बन सकते हैं। इसी सोच और संकल्प के साथ “द अशोक फाउंडेशन” की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक संस्था नहीं, बल्कि उन लोगों के साथ खड़े रहने का एक प्रयास है जिन्हें जीवन के सबसे कठिन समय में सहारे और उम्मीद की आवश्यकता होती है। समारोह में फाउंडेशन के सभी ट्रस्टी अनुरंजन श्रीवास्तव , मधुलिका , कृति रंजन , संजय लाभ, सोनालिका गौतम और विवेक श्रीवास्त के साथ कुछ सदस्य विशाल गौतम, विश्वा पाठक , नितिन गुप्ता , निशांत वर्मा , सुरेश चंद्र, प्रमोद श्रीवास्तव,आनंद बल्लभ, राहुल प्रकाश,प्रवीण सक्सेना सहित कई लोग उपस्तिथ रहे।

बता दें कि विवेक श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा आयोजित हाई टी में सभी उपस्तिथ लोग शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Marwah Studios में रूस के ‘बेयरफुट’ डांस ग्रुप का शानदार प्रदर्शन, कलाकारों ने जीता दिल

फिल्मसिटी नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में रूस के प्रसिद्ध मॉडल स्टूडियों ऑफ फ्री डांस 'बेयरफुट' के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का...

Recent Comments