Sunday, July 12, 2026
Home Daily Diary News आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का विधिवत उद्घाटन किया। प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को समर्पित इस केंद्र का शुभारंभ पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ हुआ | समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों, सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

उद्घाटन समारोह आचार्य लोकेशजी की ऐतिहासिक अमेरिका शांति एवं सद्भावना यात्रा से स्वदेश वापसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। अमेरिका में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलनों में आचार्य लोकेश जी द्वारा संचालित “We Support Peace” अभियान एवं “War-Free World” के संदेश को मिले वैश्विक समर्थन की सराहना करते हुए उपस्थित अतिथियों ने इसे भारत की आध्यात्मिक एवं मानवीय विचारधारा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

पूज्य आचार्य लोकेश जी ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और शांतिमय विश्व का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ते रोगों से मुक्ति के लिए प्राकृतिक चिकित्सा, योग, संतुलित आहार एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ केवल उपचार का केंद्र नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली का प्रेरणा केंद्र बनेगा।

अहिंसा आरोग्य केंद्र के डायरेक्टर डॉ. एस. एन. पाण्डेय ने बताया कि विश्व शांति केंद्र में स्थापित यह अहिंसा आरोग्य केंद्र प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) एवं संबद्ध उपचार पद्धतियों की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहा अनुभवी एवं प्रशिक्षित चिकित्सकीय दल द्वारा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, जोड़ों के रोग, तनाव एवं अन्य दीर्घकालिक (क्रॉनिक) रोगों का बिना किसी दुष्प्रभाव के प्राकृतिक एवं समग्र चिकित्सा पद्धति से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही योग, जीवनशैली परामर्श, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्राकृतिक स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कॉंनफेडेरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष प्रोफेसर पी. आर. त्रिवेदी ने कहा कि ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ की स्थापना को जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा और भारतीय स्वास्थ्य परंपराओं को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है।

अहिंसा विश्व भारती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश तिवारी ने कहा कि आचार्य लोकेश जी के विश्व शांति व सद्भावना के कार्यों के लिए अमेरिका के सांसदों और मेयरों ने किया स्वागत सम्मान | उन्होंने आचार्य लोकेश जी की अमेरिका विश्व शांति सद्भावना यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण उपस्थित जनसमूह को दिया |

इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती के ट्रस्टी श्री सुमित जैन, संस्थापक सदस्य श्री हितेश जैन, जज श्री प्रमोद चतुर्वेदी, CCIM के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ पी. आर. शर्मा, सिक्किम हाऊस के सी एम ओ डॉ एम. पी. गांधी, प्लांट फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आर. बी. एम. पाण्डेय साइट अनेक गणमान्य महानुभव उपस्थित थे |

समारोह के अंत में अतिथियों ने ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का अवलोकन किया तथा इसकी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे जनस्वास्थ्य, प्राकृतिक चिकित्सा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल बताया। उपस्थित सभी लोगों ने आचार्य लोकेश जी के नेतृत्व में “स्वस्थ व्यक्ति – स्वस्थ समाज – शांतिमय विश्व” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन योगाचार्य करण एवं श्रीमती केनु अग्रवाल ने किया |

RELATED ARTICLES

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Marwah Studios में रूस के ‘बेयरफुट’ डांस ग्रुप का शानदार प्रदर्शन, कलाकारों ने जीता दिल

फिल्मसिटी नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में रूस के प्रसिद्ध मॉडल स्टूडियों ऑफ फ्री डांस 'बेयरफुट' के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का...

ECKO Hotels Enters Maharashtra with First Launch in Nashik

Nashik, Maharashtra, India - ECKO Hotels & Resorts, one of India's fastest-growing hospitality brands, today announced the opening of ECKO Hotel, Nashik - its first...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Marwah Studios में रूस के ‘बेयरफुट’ डांस ग्रुप का शानदार प्रदर्शन, कलाकारों ने जीता दिल

फिल्मसिटी नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में रूस के प्रसिद्ध मॉडल स्टूडियों ऑफ फ्री डांस 'बेयरफुट' के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का...

ECKO Hotels Enters Maharashtra with First Launch in Nashik

Nashik, Maharashtra, India - ECKO Hotels & Resorts, one of India's fastest-growing hospitality brands, today announced the opening of ECKO Hotel, Nashik - its first...

महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन तुतारी’ की चर्चा तेज, शरद पवार-शिंदे मुलाकात से बढ़ीं सियासी अटकलें

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बाद अब 'ऑपरेशन तुतारी' को लेकर सियासी...

Recent Comments