Sunday, July 26, 2026
Home News शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मेट्रीमोनियल साइट पर खुद को...

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, मेट्रीमोनियल साइट पर खुद को बताया अविवाहित और सरकारी कर्मचारी

मेट्रीमोनियल साइट के जरिए रिश्ता जोड़कर शादी का झांसा देने और लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को अविवाहित और सरकारी विभाग में कार्यरत बताकर युवती और उसके परिवार का विश्वास जीता, लेकिन बाद में उसकी असलियत सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, 21 मार्च 2026 को मेट्रीमोनियल वेबसाइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर उसकी बातचीत हरिद्वार निवासी कार्तिक नामक युवक से शुरू हुई थी। कार्तिक ने खुद को सरकारी विभाग में क्लर्क और अविवाहित बताया था। लगातार बातचीत के दौरान उसने युवती और उसके परिवार का भरोसा जीत लिया।

पीड़िता का आरोप है कि 3 मई 2026 को कार्तिक एक महिला और दो अन्य पुरुषों के साथ उसके घर पहुंचा। उसने महिला को अपनी मां सुनीता तथा दोनों पुरुषों को पिता और रिश्ते का भाई बताया। दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद रिश्ता तय हो गया। इसके बाद टीका रस्म के दौरान युवती के परिजनों ने कार्तिक को 2 लाख 51 हजार रुपये नकद भी दिए।
मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक की एक महिला के साथ तस्वीर देखी। शक होने पर उसने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि कार्तिक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। यह जानकारी सामने आते ही युवती और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत मुगलपुरा पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित कार्तिक, उसकी मां सुनीता और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

गौतम बुद्ध नगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना जी से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त...

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गौतम बुद्ध नगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना जी से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त...

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

Recent Comments