Sunday, September 6, 2026
Home News आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत समागम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विश्व शांतिदूत, अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी के पावन सान्निध्य में विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं के पूज्य संतों ने सहभागिता कर मानवता, प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया।

सिख आध्यात्मिक गुरु श्री त्रिलोचनदास जी, हरिद्वार स्थित जगदीश आश्रम के पूज्य स्वामी राम जी, राजस्थान के पूज्य स्वामी गोविंद राम जी तथा पूज्य स्वामी रामदास जी शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आचार्य लोकेश जी ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व को शांति, करुणा और आध्यात्मिक मूल्यों की सर्वाधिक आवश्यकता है। जब विभिन्न धर्मों और परंपराओं के संत एक मंच पर आकर मानवता के कल्याण का संकल्प लेते हैं, तब समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि “We Support Peace” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को शांति का सक्रिय दूत बनाने का जनआंदोलन है।

आचार्य लोकेश जी ने सभी संतों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व शांति केंद्र का उद्देश्य विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और विचारधाराओं के बीच संवाद, सहयोग और सहअस्तित्व की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं से विश्व में शांति, अहिंसा और मानवीय मूल्यों के प्रसार हेतु मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

सिख आध्यात्मिक गुरु श्री त्रिलोचनदास जी ने आचार्य लोकेश जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “We Support Peace” अभियान तथा विश्व शांति केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उ

पूज्य स्वामी राम जी ने कहा कि आध्यात्मिक जागरण ही स्थायी शांति और मानव कल्याण का आधार है तथा सभी धर्मों का मूल संदेश प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता है।

पूज्य स्वामी गोविंद राम जी तथा पूज्य स्वामी रामदास जी शास्त्री ने कहा कि आचार्य लोकेश ने आध्यात्मिक जगत को शांति स्थापित करने की नई ऊर्जा दी है |

कार्यक्रम का समापन विश्व शांति, सामाजिक समरसता एवं समस्त मानवता के कल्याण की सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

S-CUBUS ने लॉन्च किया साथी, छात्रों को मिलेगी सही करियर दिशा एवं स्कॉलरशिप पाने का अवसर

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना भी है। इसी सोच के...

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

S-CUBUS ने लॉन्च किया साथी, छात्रों को मिलेगी सही करियर दिशा एवं स्कॉलरशिप पाने का अवसर

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना भी है। इसी सोच के...

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

आरजेएस वेबिनार में बच्चों के समग्र विकास , संस्कार, अनुशासन और व्यावहारिक शिक्षा पर विशेषज्ञों का जोर रहा

बदलते सामाजिक परिवेश में नई पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा को सही दिशा देने के लिए परिवारों में संवाद, शिक्षण संस्थानों में...

Recent Comments